Drishyamindia

हरियाणा CM 12 अक्टूबर को शपथ ले सकते हैं:2 MLA दिल्ली में डटे, डिप्टी सीएम-मंत्री पद की लॉबिंग, सांसद भी नायब सैनी से मिले

Advertisement

हरियाणा के नए CM के तौर पर नायब सैनी 12 अक्टूबर को शपथ ले सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक इसको लेकर अंदरखाते तैयारियां शुरू हो चुकी हें। शपथग्रहण समारोह पंचकूला के परेड ग्राउंड में होगा। जिसमें PM नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। हालांकि पीएम अभी विदेश दौरे पर हैं। अगर वे उपलब्ध न हुए तो फिर इस तारीख को बढ़ाकर 15 अक्टूबर भी किया जा सकता है। शपथ से पहले चंडीगढ़ में BJP विधायक दल की मीटिंग होगी। इस बैठक में दो केंद्रीय पर्यवेक्षक शामिल होंगे। वहीं सैनी अभी दिल्ली में ही हैं। जहां वे हरियाणा चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मीटिंग कर रहे हैं। इसमें मंत्रिमंडल को लेकर चर्चा हो सकती है। वहीं शपथग्रहण से पहले डिप्टी CM और मंत्रीपद के लिए लॉबिंग शुरू हो चुकी है। पानीपत ग्रामीण से विधायक महिपाल ढांडा और इसराना से चुनाव जीते राज्यसभा सांसद कृष्णलाल पंवार ने दिल्ली में डेरा डाल लिया है। ढांडा डिप्टी सीएम पद के लिए जोर लगा रहे हैं। भाजपा यहां राजस्थान और यूपी की तर्ज पर 2 डिप्टी CM लगा सकती है। वहीं राज्य सभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने भी दिल्ली में नायब सैनी से दिल्ली में मुलाकात की है। कालका सीट से उनकी मां शक्ति रानी शर्मा ने चुनाव जीता है। PM मोदी 2 दिन बाहर, इसलिए दशहरे पर टला शपथ ग्रहण
हरियाणा की नई सरकार के शपथ ग्रहण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचेंगे। चूंकि, PM अभी 2 दिन के लिए देश में नहीं हैं, ऐसे में दशहरे के दिन शपथग्रहण नहीं रखा गया। इस शपथ ग्रहण में PM मोदी के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मनोहर लाल खट्‌टर और राजनाथ सिंह के आने के भी आसार हैं। पार्टी के कुछ नेताओं का कहना है कि शपथ ग्रहण में दूसरे भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी हरियाणा BJP की ओर से न्योता भेजा जाएगा। CM दिल्ली दौरे पर, आज आने के आसार
उधर, चुनाव में जीत के बाद बुधवार काे हरियाणा के कार्यवाहक CM नायब सैनी दिल्ली दौरे पर रहे। यहां उन्होंने सबसे पहले PM नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इसके बाद वह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्‌टर, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के अलावा प्रदेश चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा से भी मिले। नड्डा के आवास पर CM नायब सैनी की हरियाणा के पार्टी प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान के साथ मीटिंग भी हुई। बताया जा रहा है कि इस मीटिंग में शपथ ग्रहण की डेट और मंत्रिमंडल गठन को लेकर चर्चा की गई। दिल्ली में ही तय होगा मंत्रिमंडल
जानकारी के अनुसार, नायब सैनी अपने मंत्रिमंडल को अंतिम रूप देने के लिए अपने वरिष्ठ नेतृत्व से सलाह-मशविरा कर सकते हैं। सत्ता विरोधी लहर के बावजूद सत्तारूढ़ भाजपा ने हरियाणा में लगातार तीसरी जीत हासिल कर सत्ता बरकरार रखी, और विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की वापसी की कोशिशों को रोक दिया। विधानसभा चुनावों के नतीजे मंगलवार को घोषित किए गए। हरियाणा में सरकार बनाने से संबंधित ये खबरें भी पढ़ें… हरियाणा में एमपी-राजस्थान की तरह 2 डिप्टी CM होंगे:मंत्रिमंडल में 10 नए चेहरों को मिल सकती है जगह, सैनी ही होंगे मुख्यमंत्री हरियाणा में तीनों निर्दलीय विधायकों का BJP को समर्थन:इनमें देश की सबसे अमीर महिला भी शामिल; भाजपा के पास अब 51 MLA हुए

​ 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

मध्य प्रदेश न्यूज़

यह भी पढ़े