भोजपुर जिले के अगिआंव प्रखंड के नारायणपुर थाना क्षेत्र के अहिले गांव में गुरुवार को पंख से लटका किशोर का शव बरामद हुआ है। परिजन ने खुदकुशी की बात कही है। मृत किशोर नारायणपुर थाना क्षेत्र के अहिले गांव निवासी अमीन गिरी का 17 वर्षीय बेटा सुभाष गिरी है। मृत किशोर के पिता अमीन गिरी ने कहा कि घर के दलान में अपने बेटे सुभाष से गिरी के साथ रहते थे, बेटा सुभाष दालान में बने अलग कमरे में सोता था। बुधवार की रात मैं खाना खाकर सो गया था। इस बीच सुभाष रात में कब आया और कब अपने कमरे में जाकर सो गया नहीं पता चल पाया। गुरुवार को उसे जगाने गए और उसके कमरे के दरवाजे काफी देर खटखटाया, लेकिन उसने कोई आवाज नहीं दी। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना अपने परिवार के अन्य सदस्य और गांव के चौकीदार को दी। सूचना पाकर पुलिस वहां पहुंची। इसके बाद शव को नीचे उतारा गया। 6 भाई में तीसरे स्थान पर था पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम सदर अस्पताल में करवाया। दूसरी तरफ मृत किशोर के पिता अमीन गिरी ने खुदकुशी करने की बात कही है। हालांकि किशोर ने खुदकुशी क्यों की, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। बताया जाता है कि मृत किशोर अपने छह भाई में तीसरे स्थान पर था। उसके परिवार में मां रामरती देवी और पांच भाई सत्येंद्र गिरी, अरुण गिरी, सुनील गिरी, विकास गिरी और रजनीश गिरी है। घटना के बाद मृत किशोर की मां रामरती देवी और परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।
