बाजार में अब ऐसा फ्रिज आ गया है, जो आपके घर के पेंट के हिसाब से रंग बदल लेगा। बिना दरवाजा खोले, इसके अंदर के सामान को आप देख लेंगे। घर के किसी भी हिस्से से आप फ्रिज को खोल और बंद कर सकते हैं। इसकी कीमत एक कार से अधिक है। 4.5 लाख में एलजी कंपनी ने इसे लॉन्च किया है। धनतेरस पर पटना के बाजार में ऑटोमेटेड मशीन से लेकर AI के जरिए ऑपरेट होने वाली वॉशिंग मशीन तक बिक रही है। इस रिपोर्ट में पढ़िए ऐसे ही यूनिक प्रोडक्ट के बारे में… नॉक करने पर ट्रांसपैरेंट हो जाता है फ्रिज LG कंपनी ने लैटेस्ट टेक्नोलॉजी से लैस फ्रिज लॉन्च किया है। जिसका मॉडल नंबर GR- A 24 FD है। इसके अंदर रखे सामान को देखने के लिए फ्रिज को खोलना नहीं पड़ेगा। दो बार नॉक करने के बाद फ्रिज ट्रांसपैरेंट हो जाता है। अंदर रखे सामान दिखने लगते हैं। इस फ्रिज में हाइजीन फ्रेश फिल्टर लगाया गया है। फल, सब्जी को बैक्टीरिया, वायरस और बैड स्मेल से दूर रखता है। फ्रिज खुद से बताएगा कि इसमें रखी सब्जी अभी कितनी फ्रेश है। इसमें चार अलग-अलग कंपार्टमेंट हैं। सभी कंपार्टमेंट को टेंपरेचर से कंट्रोल किया जा सकता है। इसमें एनर्जी मॉनिटर लगा है, जो एनर्जी खर्च बताता है। करीब 1 हजार कलर कॉम्बिनेशन मार्केटिंग हेड सोनू कुमार ने बताया, ‘LG ने लैटेस्ट टेक्नोलॉजी के साथ मॉडल नंबर GR- A 24 FD फ्रिज मार्केट में उतारा है। यह पूरी तरीके से AI फीचर से लैस है। इस फ्रिज को WIFI से कनेक्ट कर कहीं से भी मोबाइल से कंट्रोल किया जा सकता है। इसकी बाजार में कीमत 4.5 लाख है, लेकिन ऑफर में इसे 3.75 लाख में दिया जा रहा है। EMI और क्रेडिट कार्ड की सुविधा भी है। इसका नाम ‘मूड अप फ्रिज’ रखा गया है, क्योंकि मूड के अनुसार फ्रिज के कलर को चेंज किया जा सकता है। इसमें एक हजार से ज्यादा कलर कॉम्बिनेशन है। वैक्यूम क्लीनर पूरे घर में घूम कर खुद करता है सफाई घर की सफाई के लिए अब आपको टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। दूसरा काम करने के साथ ही घर की सफाई भी होती रहेगी। ऑटोमैटिक कंट्रोल वैक्यूम क्लीनर मार्केट में आ गया है। धनतेरस पर यूरेका फोर्ब्स रोबो L VAC VOICE वैक्यूम क्लीनर लाया है। मार्केट में इस प्रोडक्ट की काफी चर्चा हो रही है। यह वैक्यूम क्लीनर पूरी तरीके से ऑटोमैटिक है। यह वाइस कंट्रोल वैक्यूम क्लीनर है। साथ ही इसे मोबाइल से कनेक्ट कर कंट्रोल किया जा सकता है। ‘यह मशीन घर को खुद से साफ करेगी। झाड़ू और पोछा दोनों काम करेगी। एक बार चार्ज होने के बाद 5 घंटा तक सफाई कर सकती है।’ मंटू कुमार, मार्केटिंग हेड, LG कंपनी AI तकनीक से लैस है वॉशिंग मशीन LG की स्मार्ट वॉशिंग मशीन की तकनीक की भी खूब चर्चा हो रही है। इसकी कीमत 2.75 लाख है। धनतेरस पर इसे 2 लाख में दिया जा रहा है। यह वॉशिंग मशीन कपड़े धोने के तुरंत बाद कपड़े को 100 प्रतिशत सूखा देता है। ये मशीन आपकी एक आवाज पर कपड़े धो देगी और उसे सूखा भी देगी। वाटर प्यूरीफायर खुद से पानी को गर्म करता है बाजार में एक ऐसा वाटर प्यूरीफायर है, जो पानी को साफ करने के साथ-साथ पानी को गर्म करता है। कस्टमर इसे खूब पसंद कर रहे हैं। ठंड के दिनों में अब पानी को अलग से गर्म करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसकी कीमत तीस हजार है।
