औरंगाबाद के मदनपुर में एक तेज रफ्तार कार ने किशोर को रौंद दिया। इसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर मदनपुर थाना क्षेत्र के घोरहत मोड़ के समीप की है। सड़क किनारे से होकर पैदल कोचिंग करने जा रहे एक 13 वर्षीय किशोर को रौंद दिया। इस घटना में छात्र की इलाज के दौरान मौत हो गई। अनियंत्रित कार सड़क किनारे खेत में पलट गई। मृतक किशोर की पहचान घोरहत गांव निवासी प्रमोद राम के बेटे प्रिंस कुमार के रूप में हुई है। घटना गुरुवार की है। सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के दौरान परिजनों ने बताया कि प्रिंस अपने घर से गुरुवार की सुबह पैदल कोचिंग करने मदनपुर बाजार जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने उसे रौंद दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे में पलट गई। घटनास्थल पर जुटी स्थानीय लोगों की भीड़ घटना के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। मौके का फायदा उठाकर कार चालक फरार हो गया। पता चला कि इस घटना में एक अन्य युवक भी घायल हुआ है। स्थानीय लोगों ने छात्र प्रिंस को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मदनपुर पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने नब्ज टटोलते ही प्रिंस को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजन शव से लिपटकर चीत्कार उठे। घटना की सूचना पर मदनपुर थाना के अपर थानाध्यक्ष सूर्यवंश सिंह सदर अस्पताल पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराई। इसके बाद दाह संस्कार के लिए शव परिजनों को सौंप दिया। मदनपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि दुर्घटना में एक छात्र की मौत हुई है। कार को जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पता चला कि मृतक छात्र प्रिंस तीन भाइयों में बड़ा था। उसके पिता राजमिस्त्री है। घटना के बाद मां रिशु देवी समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एक और घायल छात्र की लाज एक निजी अस्पताल में की जा रही है।
