गया में महापर्व छठ को लेकर गया नगर निगम ने तैयारियों में तेजी कर दी है। इस बार नगर निगम 26 चिह्नित घाटों पर विशेष व्यवस्थाएं कर रहा है। सोमवार को मेयर वीरेंद्र कुमार उर्फ गणेश पासवान, स्टैंडिंग कमेटी सदस्य अखौरी ओंकार नाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव, नगर आयुक्त कुमार अनुराग और अन्य अधिकारियों ने विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। निरीक्षण की शुरुआत पिताहमहेश्वर घाट से हुई, जहां मेयर ने अस्थाई पुलिया, चेजिंग रूम, प्रकाश व्यवस्था, कंट्रोल रूम और सफाई को लेकर निर्देश दिए। इसके बाद, सीढ़िया घाट और राय बिंदेश्वरी घाट का भी जायजा लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि फल्गु नदी में पर्याप्त पानी होने से इस बार व्रतियों को किसी प्रकार की समस्या नहीं होगी। मेयर गणेश पासवान ने कहा कि छठ पूजा लोक आस्था का पर्व है। हम सुनिश्चित कर रहे हैं कि व्रतियों को कोई परेशानी न हो। पूरे शहर में साफ-सफाई के इंतजाम युद्ध स्तर पर किए जा रहे हैं। दीपावली के बाद गंदगी को लेकर विशेष सफाई अभियान भी चलाया जा रहा है।” स्टेंडिंग कमेटी सदस्य मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि 26 घाटों पर नगर निगम ने सभी जरूरी व्यवस्थाएं की हैं। वहीं, नगर आयुक्त कुमार अनुराग ने कहा कि घाटों पर सफाई, पानी और प्रकाश व्यवस्था को प्राथमिकता दी जा रही है। जिन घाटों पर पानी की कमी होगी, वहां कुंड बनाए जाएंगे। इस मौके पर उप नगर आयुक्त, सफाई पदाधिकारी और अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। घाटों पर नगर निगम की विशेष व्यवस्था: 1.26 घाटों पर विशेष तैयारी 2.30 से अधिक चेंजिंग रूम 3.7 कंट्रोल रूम 4.1500 से ज्यादा ट्यूबलाइट 5.52 से अधिक जनरेटर 6.500 मीटर लाइटिंग