शेखपुरा जिले के चेवाडा थाने की पुलिस ने जानलेवा हमले मामले में फरार दो भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों भाइयों की गिरफ्तारी पुलिस ने चेवाडा बाजार के वार्ड संख्या 8 स्थित घर से की है। छापेमारी का नेतृत्व थाना अध्यक्ष धनंजय कुमार और पुलिस सब इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने संयुक्त रूप में किया। मामले को लेकर 3 सितंबर को चेवाडा बाजार निवासी रामस्वरूप यादव की पत्नी प्रमिला देवी ने स्थानीय थाना में जानलेवा हमला कर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें गिरफ्तार दोनों भाइयों सहित 12 लोगो को नामजद अभियुक्त बनाया गया था। घटना के बाद सभी आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए थे। उन्होंने कहा कि मामले में फरार अन्य 10 अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। हालांकि दूसरे पक्ष की ओर से भी प्राथमिकी थाने में दर्ज कराई गई थी। दोनों पक्ष आपस में गोतिया परिवार बताए गए है। घटना के दिन दोनों पक्ष के 15 लोग हिंसक झड़प में घायल हुए थे।
