Drishyamindia

झारखंड में आज 24 जिले में बारिश का अलर्ट:11 अक्टूबर तक बूंदाबांदी की संभावना; 15 से लौटेगा मानसून, ठंड का होगा एहसास

Advertisement

झारखंड में दुर्गा पूजा के दौरान बारिश बाधा बन सकती है। बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर एरिया का असर राज्य में शनिवार से ही दिखने लगा है। 24 जिले में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा 10 अक्टूबर को 8 जिलों में बारिश हो सकती है। 11 अक्टूबर को कई हिस्से में बादल छाए रहने की संभावना है। हालांकि, मौसम विभाग के मुताबिक, 12 अक्टूबर से मौसम साफ हो सकता है। 15 से मानसून की विदाई संभव है। इसके बाद प्रदेश में ठंड का एहसास होने लगेगा। इससे पहले रविवार को राज्य के कई हिस्से में बारिश हुई। राजधानी रांची में भी रविवार की देर शाम अच्छी बारिश हुई। कई इलाके में तेज तो कई जगहों पर छिटपुट बारिश हुई। पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक 62 मिमी बारिश जामताड़ा में दर्ज की गई। सबसे अधिक 36.3 डिग्री सरायकेला में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रांची का दर्ज किया गया। 11 अक्टूबर तक बूंदाबांदी की संभावना बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर एरिया की वजह से मौसम में बदलाव दिखेगा। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, 11 अक्टूबर तक राज्य के सभी हिस्सों में बादल छाए रह सकते हैं। कई स्थानों पर बूंदाबांदी भी हो सकती है। 12 अक्टूबर से मौसम साफ हो जाएगा। बात रांची की करें तो यहां अगले तीन दिनों तक हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम में हुए बदलाव के कारण शाम में हल्की ठंड का एहसास होगा। इस दिन होगी हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश 10 अक्टूबर को गुमला, बोकारो, हजारीबाग, खूंटी, जमशेदपुर, चाईबासा, सिमडेगा और खरसावां में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। इस दौरान कई स्थानों पर गर्जन के साथ वज्रपात भी होने की संभावना है। 15 अक्टूबर के बाद सुबह और शाम में ठंड लगेगी। पूजा कमेटियों की बढ़ी परेशानी बारिश ने दुर्गा पूजा समितियों की परेशानी बढ़ा दी है। रांची, जमशेदपुर सहित राज्यभर की दुर्गा पूजा पंडालों के पास बारिश से निपटने के उपाय भी किए जा रहे हैं। फूड स्टॉलों को भी वाटर प्रूफ बनाने के उपाय किए जा रहे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

मध्य प्रदेश न्यूज़

यह भी पढ़े