केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी की पार्टी हम(सेक्युलर) झारखंड में 10 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। झारखंड विधानसभा चुनाव में पार्टी की क्या भूमिका होगी, इस सवाल पर पटना में उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले चतरा में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की थी। जहां हमने 10 सीटों पर लड़ने की घोषणा की थी। हमलोग अभी एनडीए में हैं। चर्चा चल रही है। जो सीट मिलेगी, उस पर लड़ेंगे। लेकिन, चुनाव जरूर लड़ेंगे। हमलोग चूहा खाने वाले लोग हैं- मांझी वहीं, आरजेडी नेता तेज प्रताप यादव के चूहा वाले बयान पर कहा कि उनके यहां का चूहा हमारे यहां आते रहता था। हमलोग उसको खा गए। हमलोग चूहा खाने वाले लोग हैं। अगर और चूहा है तो भेज दीजिए। तेजस्वी अस्वस्थ हो गए हैं- मांझी सीएम नीतीश कुमार के हेल्थ को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बयान पर भी मांझी ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव डॉक्टर हैं क्या? अगर डॉक्टर के दृष्टिकोण से वो बताते हैं तो इस पर कुछ भी नहीं कहना है। जहां तो सीएम का सवाल है, तो कौन सा ऐसा कार्यक्रम नजर आ रहा है कि वो अस्वस्थ लगते हैं। कैबिनेट की बैठक कर रहे हैं। लगातार काम कर रहे हैं। मुझे तो लग रहा है कि तेजस्वी यादव ही अस्वस्थ हो गए हैं। पीएम ने कुछ गलत नहीं कहा वहीं, पीएम नरेंद्र का बयान कांग्रेस मुसलमानों को डराकर राजनीति करती है। इस पर उन्होंने कहा कि नरेंद्र भाई मोदी जी वर्तमान में अलौकिक शक्ति से परिपूर्ण हैं। हिंदुस्तान और भारत की सेवा कर रहे हैं। जम्मू-कश्मीर में चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस वालों ने क्या नारा दिया था। सबको पता है। विदेश में जाकर हिंदुस्तान के बारे में भ्रम फैला रहे हैं। ये सब राष्ट्रभक्ति नहीं है। उन लोगों की बात कोई भरोसा नहीं है। पीएम ने जो कहा है वो ठीक ही है। रतन टाटा के निधन पर दुख जताया उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर कहा कि हमलोग दुखी हैं। हिंदुस्तान के अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने में उनका बहुत बड़ा योगदान रहा है। ऐसे उद्यमी के जाने से बड़ा धक्का लगा है। आज के समय में देशभक्ति और समाज सेवा रतन टाटा से सीखने की जरूरत है।