भागलपुर के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के महेशपुर पंचायत के पास गुरुवार को तेज रफ्तार बाइक दीवार से टकराने की वजह से बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद दोनों घायलों को ई-रिक्शा से स्थानीय लोगों द्वारा रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। रेफरल अस्पताल में प्रथिमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया है। हादसे में बाइक का अगला हिस्सा पूरे तरीके से क्षतिग्रस्त हो गया। तेज रफ़्तार बाइक की वजह से हादसा घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि बाइक सवार युवक तेज रफ्तार से कहीं जा रहा था। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित हो गई और दीवार से जा टकराई। जिसकी वजह से दोनों युवक पूरी तरह घायल हो गया। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद सुल्तानगंज थाना एसआई बबलू पंडित अपने दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों घायल युवक महेशी पंचायत के वार्ड नंबर एक निवासी सुरेश मंडल के पुत्र गोलू कुमार और विदेशी मंडल के पुत्र विशाल कुमार हैं। बता दें कि घटना की जानकारी मिलने के बाद दोनों घायलों के परिजन जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे। जहां पहले से उनका इलाज चल रहा था। फिलहाल पुलिस एक्सीडेंट हुई बाइक को जब्त करके आगे की कार्रवाई कर रही है।
