पटना जंक्शन के पास 11 साल के बच्चे को पेट्रोल छिड़कर मारने की कोशिश की गई है। बुरी तरह से झुलसे बच्चे को PMCH में भर्ती कराया गया है। घटना सोमवार देर शाम की है। पीड़ित के बयान के आधार पर गुरुवार को कोतवाली में मामला दर्ज हुआ है। पीड़ित लखीसराय का रहने वाला है। पीड़ित ने बताया कि जंक्शन से सटे हनुमान मंदिर के पास बैठा था। इस दौरान किसी अज्ञात शख्स ने शरीर पर पेट्रोल डालकर आग लगा दिया। इस घटना में हाथ और चेहरा झुलस गया। जीआरपी ने इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट कराया। बच्चे को नशा करते देखा गया था जीआरपी थानेदार राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि बच्चे की हालत पहले से बेहतर है। गार्डिनर अस्पताल के CCTV में बच्चे को नशा करते देखा गया है। जले अवस्था में भी वो वहां सुलेशन पी रहा था। अस्पताल में इलाज चल रहा है। मामले की छानबीन जारी है।
Post Views: 6