एनडीए और इंडिया गठबंधन ने सभी 81 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है। पहले चरण का नामांकन खत्म हो चुका है। 29 अक्टूबर को दूसरे चरण का नामांकन का भी खत्म हो जाएगा। इससे पहले सोमवार को भाजपा ने चर्चा में रही टुंडी-बरहेट से उम्मीदवार उतार दिए। वहीं, देर शाम कांग्रेस ने धनबाद-बोकारो के उम्मीदवारों की सूची भी जारी कर दी। एनडीए और ‘इंडिया’ द्वारा घोषित प्रत्याशियों के नामों से कुछ दिलचस्प नजारा सामने आया है। चंदनकियारी, मांडू, बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशी वही हैं, पर उनकी पार्टी बदल गई है।
2019 के चुनाव में चंदनकियारी सीट से अमर बाउरी भाजपा और उमाकांत रजक आजसू पार्टी के उम्मीदवार थे। इस बार उमाकांत रजक झामुमो की ओर से बाउरी को टक्कर देंगे। मांडू में भी यही स्थिति बनती दिख रही है। जयप्रकाश भाई पटेल पिछली बार भाजपा और तिवारी महतो आजसू की टिकट पर चुनाव लड़े थे। इस बार पटेल कांग्रेस की टिकट पर लड़ रहे हैं। ़बड़कागांव में भी कांग्रेस प्रत्याशी अंबा प्रसाद को आजसू प्रत्याशी के रूप में रोशन लाल चौधरी ने चुनौती दी थी। इस बार चौधरी भाजपा का दामन थामने के बाद कांग्रेस की अंबा प्रसाद को चुनौती दे रहे हैं। सिमडेगा में मात्र 285 मत से पीछे रहे थे भाजपा के बेसरा 2019 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी भूषण बाड़ा से भाजपा के श्रद्धानंद बेसरा से 285 मतों से हार गए थे। इस बार बेसरा उस आंकड़े को हासिल करना चाहेंगे। बाघमारा में भी पिछली बार जलेश्वर महतो भाजपा प्रत्याशी ढुलू महतो से मात्र 824 मतों से हारे थे। इस बार जलेश्वर के सामने ढुल्लू के भाई शत्रुघ्न महतो हैं। शत्रुघ्न मार्जिन बढ़ाना और जलेश्वर जीतना चाहेंगे। यहां प्रत्याशी और पार्टी नहीं बदली 2019 के चुनाव में महगामा में कांग्रेस की दीपिका पांडेय सिंह और भाजपा से अशोक भगत आमने-सामने थे। इस बार भी यही स्थिति होगी। रामगढ़ में आजसू की सुनीता चौधरी व कांग्रेस की ममता देवी फिर टकराएंगी। झरिया में कांग्रेस की पूर्णिमा सिंह व भाजपा की रागिनी सिंह में मुकाबला होगा। गढ़वा में झामुमो के मिथिलेश ठाकुर व भाजपा के सत्येंद्र तिवारी फिर भिड़ेंगे। रांची में भाजपा के सीपी सिंह के सामने झामुमो की महुआ माजी और हटिया में भाजपा के नवीन जायसवाल का मुकाबला कांग्रेस के अजयनाथ शाहदेव से है। ईचागढ़ में झामुमो की सविता महतो के सामने आजसू प्रत्याशी हरेलाल महतो खड़े हैं। इन विधानसभा क्षेत्रों में पार्टियों ने बदल दिए चेहरे… घाटशिला, जगन्नाथपुर, मांडर, मनिका, बाघमारा, जमशेदपुर पूर्वी व पश्चिमी, हजारीबाग और बेरमो में भी दलों ने प्रत्याशी बदल दिए हैं। भाजपा ने घाटशिला में बाबूलाल सोरेन, मांडर में सन्नी टोप्पो, बेरमो में रवींद्र पांडेय, बाघमारा में शत्रुघ्न महतो, जगन्नाथपुर में गीता कोड़ा व कोलेबिरा में सुजान जोजो को उतारा है। वहीं, कांग्रेस ने जमशेदपुर पूर्वी में अजय कुमार, हजारीबाग में मुन्ना सिंह, जमशेदपुर प. में फिर से बन्ना गुप्ता को ही टिकट दिया है। जामताड़ा में भी भाजपा ने कांग्रेस प्रत्याशी इरफान के सामने सीता सोरेन को खड़ा किया है। गांडेय में झामुमो की कल्पना के सामने भाजपा की मुनिया देवी होंगी। यहां दोनों गठबंधनों ने प्रत्याशी बदले : बेरमो में पिछली बार कांग्रेस से राजेंद्र पंडित और भाजपा से योगेश्वर महतो बाटुल खड़े हुए थे। इस बार कांग्रेस से अनूप सिंह और भाजपा से रवींद्र पांडेय ताल ठोक रहे। तिवारी महतो बड़कागांव चंदनकियारी अंबा प्रसाद रौशन लाल जेपी पटेल अमर बाउरी उमाकांत रजक भास्कर एनालिसिस
