सहरसा में बाढ़ से प्रभावित हुए क्षेत्रों में बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत देने के लिए सभी संबंधित विभाग एवं स्थानीय प्रशासन निरंतर प्रयासरत है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच 27087 फूड पैकेट्स/सुखा राशन का वितरण बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच किया जा चुका है। यह प्रक्रिया निरंतर जारी है। स्थानीय प्रशासन द्वारा अभी तक कुल 26659 पॉलीथिन शीट्स का वितरण किया गया है।नियमानुसार बाढ़ प्रभावित क्षेत्र से संबंधित प्रत्येक प्रभावित परिवार को नियमानुसार देय जीआर भुगतान हेतु स्थानीय प्रशासन द्वारा निरंतर ठोस कार्रवाई की जा रही है। इसके लिए बाढ़ से प्रभावित हुए अंचलों में स्थानीय प्रशासन द्वारा अनुश्रवण समिति की बैठक का आयोजन किया जा चुका है, जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे। नियमानुसार कोई भी बाढ़ प्रभावित परिवार अनुमान्य जीआर राशि से वंचित न हो। इसके लिए संबंधित क्षेत्र में व्यापक स्तर पर सर्वेक्षण का क्रियान्वयन किया गया है। जिसके बाद सर्वसम्मति से सूची का निर्माण किया गया है। कुछ तत्व स्थानीय वर्चस्व और निजी स्वार्थवश जीआर और आपदा प्रभावित परिवारों को आवश्यकतानुसार निरंतर उपलब्ध कराए जा रहे पॉलीथिन शीट्स/सुखा राशन, स्वास्थ्य सेवाओं एवं अन्य उपलब्ध कराए जा रहे हैं। सहायता/कार्यों के संदर्भ में अफवाह फैलाकर सामान्य जन को दिग्भ्रमित करने का अनैतिक कार्य कर रहे हैं। ऐसे स्वार्थी तत्वों के अनर्गल तथ्यों पर विश्वास नहीं करना चाहिए। जिला प्रशासन/स्थानीय प्रशासन नियमानुसार प्रत्येक बाढ़ प्रभावित परिवारों के सहायता हेतु निरंतर प्रतिबद्ध है।
