Drishyamindia

बाढ़ में बंद घर से चोरी:शुक्रवार देर रात मेन गेट का लॉक तोड़कर अंदर घुसे चोर, कीमती सामान ले उड़े

Advertisement

बाढ़ के मलाही गांव में चोरों ने बंद घर को निशाना बनाया है। शुक्रवार देर रात मेन गेट का ताला तोड़कर चोर अंदर घुसे और कीमती सामान ले उड़े। मकान मालिक अपने परिवार के साथ बाहर रहते हैं। देखभाल और साफ-सफाई के लिए एक महिला को चाबी दे रखा है। केयर टेकर ने बताया कि मेरी तबीयत कुछ दिनों से ठीक नहीं है। साफ-सफाई के बाद ताला लगाकर घर चली जाती हूं। आज सुबह जब पहुंची तो मेन डोर का लॉक टूटा हुआ था। अंदर कमरे में पूरा सामान बिखरा पड़ा था। जिसके बाद इसकी जानकारी मकान मालिक मुन्ना सिंह को दिया। वो फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं। जल्द ही यहां आएंगे। कितने की चोरी हुई है, ये अभी क्लियर नहीं है वहीं, मामले की सूचना पर स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची। दरोगा हनुमान सिंह ने बताया कि रात के समय ताला तोड़कर चोरों ने घटना को अंजाम दिया है। कितने की चोरी हुई है, ये अभी स्पष्ट नहीं है। लैंड लॉर्ड के आने के बाद ही कुछ क्लियर हो पाएगा। छानबीन की जा रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

मध्य प्रदेश न्यूज़

यह भी पढ़े