Drishyamindia

बिहार शरीफ में बदलो बिहार न्याय यात्रा की शुरुआत:विधायक संदीप सौरभ बोले-जनता के न्याय के लिए बदलाव की कर रहे बात

Advertisement

बदलो बिहार न्याय यात्रा की शुरुआत भाकपा माले के विधायक डॉक्टर संदीप सौरव ने शनिवार को बिहार शरीफ के श्रम कल्याण मैदान से शुरू किया। जिसमें भारी संख्या में भाकपा माले के कार्यकर्ता शामिल हुए। भाकपा माले के पालीगंज विधायक डॉक्टर संदीप सौरभ ने कहा कि बदलो बिहार न्याय यात्रा आज हम लोग बिहार शरीफ से शुरू कर रहे हैं। नालंदा के कई प्रखंडों से होते हुए यात्रा जहानाबाद जाएगा। जहानाबाद के बाद पटना ग्रामीण में और पटना ग्रामीण के बाद पटना शहर पहुंचेंगे। बदलो बिहार न्याय यात्रा के नाम से ये साफ है कि, जनता के न्याय के लिए बिहार को बदलने की हम लोग बात कर रहे हैं। जब जनता को न्याय की बात किया जा रहा है तो इसका मतलब बहुत साफ है कि जो गरीब लोग हैं। उनको पांच डिसमिल सरकार जमीन दे, जो भूमिहीन लोग हैं। जिनके पास कच्चा मकान है, उनको पक्का मकान दिया जाए। पूरे बिहार में 94 लाख गरीब परिवार हैं। जिनको बिहार सरकार ने चिह्नित किया है। उन तमाम परिवारों को दो-दो लाख रुपया दिया जाए। स्मार्ट मीटर खून चूसने वाला मीटर स्मार्ट मीटर यह बात साफ हो चुका है कि वह जनता का खून चूसने वाला मीटर है। स्मार्ट मीटर को रद्द किया जाए और गरीबों को 200 यूनिट बिजली मुफ्त दिया जाए ये हम लोग मांग कर रहें हैं। युवाओं के लिए रोजगार मिले, तभी उनके साथ इंसाफ होगा और न्याय मिलेगा। और पिछले दिनों बिहार के तमाम इलाकों में दलित के ऊपर महिलाओं के ऊपर और अल्पसंख्यक समुदाय के ऊपर अनवरत हमले हुए, गया में मॉब लिंचिंग हुआ। नवादा में 80 दलित परिवारों को उजाड़ दिया गया, तो इन सब के साथ इंसाफ हो। ये जो नफरत का व्यापार करने के लिए भाजपा के केंद्रीय मंत्री पूरे बिहार में घूम करके हिंदू स्वाभिमान यात्रा के नाम पर दंगे की भाषा बोल रहे हैं। उस पर तत्काल रोक लगे, हेट स्पीच बोलने वाले, नफरत भड़काने वाले के ऊपर कार्रवाई हो, यह बिहार के लिए हम लोग चाहते हैं। बिहार शरीफ से शुरू होकर बदलो बिहार न्याय यात्रा सोहसराय 17 नंबर से होते हुए नूरसराय तक जाएगी। इसके बाद 20 अक्टूबर को नूरसराय से थरथरी होते हुए हिलसा, 21 अक्टूबर को हिलसा से मीना बाजार होते हुए एकंगरसराय और तेल्हाड़ा, 22 अक्टूबर को तेल्हाड़ा से जहानाबाद जिला के बंधुगंज से होते हुए काको और जहानाबाद से यह यात्रा पटना पहुंचेगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

मध्य प्रदेश न्यूज़

यह भी पढ़े