Drishyamindia

बुजुर्ग की पिटाई मामले में वार्ड पार्षद का भतीजा गिरफ्तार:पानी की बर्बादी से रोका तो बुजुर्ग पर हमला, आरोपी का रहा है आपराधिक इतिहास

Advertisement

बेता थाना क्षेत्र के अल्लपट्टी स्थित वार्ड 27 निवासी 55 वर्षीय रामबाबू पासवान को वार्ड पार्षद के भतीजा जीना मंडल ने फाइटर से हमला कर लहूलुहान कर दिया। घटना शुक्रवार की है। पुलिस ने इस मामले में शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। रामबाबू पासवान ने पानी की बर्बादी करने से रोका था और इसके बाद आरोपी गुस्से में आ गया। जब रामबाबू पासवान अपने घर के बाहर टहल रहे थे, तभी उनकी नजर अंकित मंडल पर पड़ी। वह नगर निगम के नल से बेवजह पानी बर्बाद कर रहा था। पानी बर्बाद करने से मना कर बुजुर्ग वापस लौटने लगे। इतने में अंकित मंडल ने पीछे से आकर हमला कर दिया। चिखने चिल्लाने पर बुजुर्ग को परिजनों और स्थानीय लोगों ने डीएमसीएच में भर्ती कराया। बुजुर्ग रामबाबू पासवान ने इलाज के क्रम में बताया कि युवक इससे पहले भी दुर्गा पूजा के दौरान उनके पोता का सिर फोड़ दिया था। आरोपी हमेशा नशे में रहता है। कभी भी किसी पर हमला कर देता है। वहीं, बेंता थानाध्यक्ष ने बताया कि जख्मी रामबाबू पासवान के आवेदन पर एफआईआर दर्ज की गई है। वार्ड 27 निवासी मनोज मंडल के पुत्र अंकित मंडल उर्फ जीना मंडल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार युवक वार्ड 27 के पार्षद गंगा मंडल का भतीजा है। अंकित का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है। वह इससे पहले भी तीन-चार दफा जेल जा चुका है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

मध्य प्रदेश न्यूज़

यह भी पढ़े