Drishyamindia

भोजपुर में बच्चा चोरी, हत्या कर शव झाड़ी में फेंका:नानी घर में रह रहा था 9 साल का मासूम, आक्रोशितों ने सड़क किया जाम; गिरफ्तारी की मांग

Advertisement

भोजपुर में 9 माह के बच्चे की पहले चोरी हुई, फिर उसकी हत्या कर शव फेंक दिया गया। आज सुबह नाले के किनारे झाड़ी में बच्चे की लाश मिली। मृतक तीयर थाना क्षेत्र के तीयर गांव निवासी विकास कुमार का बेटा युवराज कुमार है। युवराज राखी में अपनी मां के साथ नानी घर गया था। तब से वो वहीं रह रहा था। बुधवार रात वो लापता हो गया। परिजनों ने रातभर उसकी खोजबीन की, पर उसका पता नहीं चला। सुबह लाश मिली। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। घटना की जानकारी जैसे ही ग्रामीणों के बीच फैली, लोगों ने शव को रखकर मोहनिया-नेशनल हाईवे हाटपोखर गांव के पास रोड जाम कर दिया। गिरफ्तारी की मांग करने लगे। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जगदीशपुर थाना अध्यक्ष बिकाऊ राम पुलिस बल के साथ पहुंचे। जगदीशपुर एसडीएम और सीओ भी घटनास्थल पर पहुंचे। गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। जिसके बाद जाम हटा। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया। घटना जगदीशपुर थाना क्षेत्र के भोराही टोला गांव की है। FSL की टीम ने जुटाए साक्ष्य पुलिस ने एफएसएस की टीम को बुलाया है। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। मृतक के दादा कामदेव यादव ने बताया कि बुधवार की देर रात करीब एक बजे मेरे बेटे ने फोन कर सूचना दी कि युवराज को किसी ने चुरा लिया। सूचना पाकर हमलोग वहां पहुंचे और इसकी सूचना स्थानीय थाना दी। स्थानीय थाना की पुलिस देर रात तक बच्चे की खोजबीन में लगी रही, लेकिन बच्चा नहीं मिल पाया। गुरुवार सुबह उसकी लाश मिली। मुंह-नाक बंद कर बच्चे की हत्या की गई है। मृतक के दादा ने किसी से विवाद या दुश्मनी से इनकार किया है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। बताया जाता है कि बच्चा अपनी मां-बाप का इकलौता संतान था।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

मध्य प्रदेश न्यूज़

यह भी पढ़े