Drishyamindia

मंडल कारा में कैदी कर रहे मां दुर्गा की पूजा:कटिहार में 28 पुरुष बंदी और 2 महिला बंदी ने रखा उपवास, प्रतिमा भी स्थापित

Advertisement

कटिहार मंडल कारा में बंदियों की ओर से बड़े ही श्रद्धा के साथ नवरात्र का पर्व मनाया जा रहा है। नवरात्र को लेकर मंडल कारा प्रशासन की ओर से बंदियों के लिए कई व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही मां दुर्गा की प्रतिमा को भी स्थापित किया गया है। जहां बंदी पूजा अर्चना कर रहे है। मंडल कारा को पूरी तरह सजाया गया है। विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की जा रही है। असिस्टेंट सुपरिनटैंडैंट दीपू कुमार शर्मा ने कहा कि मंडल कारा में सभी बंदियों के लिए पूजा पाठ की व्यवस्था की गई है। कुल 28 पुरुष बंदी और 2 महिला बंदी ने नवरात्र में उपवास किया हुआ है। इनके लिए फलाहार की व्यवस्था की गई है। साथ ही मंडल कारा में तैनात पुलिस कर्मी भी पूजा पाठ कर रहे है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

मध्य प्रदेश न्यूज़

यह भी पढ़े