नेपाल से छोड़े गए साढ़े पाँच लाख क्यूसेक पानी के कारण बिहार में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। ग्रामीण क्षेत्रों के बाद अब शहरी इलाकों में भी पानी भरने लगा है, जिससे नगर निगम वार्ड नंबर एक के निचले इलाकों में पानी घुस गया है। दर्जनों घरों में रहने वाले सैकड़ों लोग अपने घरों में फंसे हुए हैं, और उनका बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। लोग छाती तक गंदे पानी में से गुजरने को मजबूर हैं, और कई जगहों पर आवागमन पूरी तरह से बंद हो गया है। बाढ़ के कारण बच्चों की पढ़ाई, बड़ों की दवाई और अन्य जरूरी काम ठप पड़ गए हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और आपदा विभाग से मदद की गुहार लगाई है। पानी निकासी को लेकर की चर्चा नगर निगम के उप मेयर लालबाबू प्रसाद गुप्ता ने वार्ड का दौरा किया और पानी निकासी के उपायों पर चर्चा की। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। घर में घुस रहे कीड़े-मकोड़े स्थानीय शिक्षक अरविंद पांडेय ने बताया कि घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है, और कीड़े-मकोड़े घरों में घुस रहे हैं। बच्चों की पढ़ाई भी बाधित हो रही है, और लोग बेहद परेशान हैं।
