Drishyamindia

रामगढ़ कुशवाहा समाज के अध्यक्ष बने शिवचंद्र महतो:भीम कुमार चुने गए सचिव, 205 लोगों ने किया मतदान

Advertisement

रामगढ़ कुशवाहा विकास समिति सह कुशवाहा भवन के सत्र 2025-27 के लिए हुए चुनाव में शिवचंद्र महतो ने बाजी मारी। शिवचंद्र महतो ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रमेश कुशवाहा को 15 वोटों के अंतर से पराजित किया और अध्यक्ष पद के लिए चुने गए। कोषाध्यक्ष निर्विरोध चुने गए कुल 219 पंजीकृत मतदाताओं में से 205 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिसमें एक वोट अमान्य हो गया। चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवार – राजकुमार कुशवाहा, रमेश प्रसाद कुशवाहा और शिवचंद्र प्रसाद मैदान में थे। सचिव पद पर भीम कुमार कुशवाहा ने 114 वोट प्राप्त कर टीसी बॉबी को 22 वोटों से पराजित किया। कोषाध्यक्ष पद पर अनिल कुमार एकमात्र उम्मीदवार थे, जिन्हें निर्विरोध चुना गया। 5 बजे तक चला मतदान चुनाव कुशवाहा भवन परिसर में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान के माध्यम से संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया की देखरेख संरक्षण समिति के सदस्य घनश्याम महतो, तुलसी प्रसाद कुशवाहा, बलराम प्रसाद कुशवाहा, रविकांत कुशवाहा, उमेश चंद्रा, भोलानंद प्रसाद, गोकुल महतो और चमन महतो ने की। पहले अध्यक्ष थे मोहन महतो कुशवाहा समाज में 1980 से चुनाव की परंपरा चली आ रही है। पहले अध्यक्ष मोहन महतो (1980-92) के बाद घनश्याम महतो, परिखित महतो, तुलसी प्रसाद कुशवाहा, बलराम प्रसाद कुशवाहा, रविकांत कुशवाहा, रमेश प्रसाद कुशवाहा और भोलानंद प्रसाद कुशवाहा ने समाज का नेतृत्व किया है। वर्तमान चुनाव में विजयी शिवचंद्र महतो अब 2025-27 तक समाज का नेतृत्व करेंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

मध्य प्रदेश न्यूज़

यह भी पढ़े