भारतीय रेलवे माल गोदाम श्रमिक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील कुमार पासवान, महामंत्री अरुण कुमार पासवान, राष्ट्रीय प्रभारी मनोरंजन कुमार पासवान सोमवार को सहरसा पहुंचे। यहां पर शहर के प्रेक्षा गृह में भारतीय रेलवे माल गोदाम श्रमिक संघ के बैनर तले स्वागत समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वहीं संघ के कार्यकर्ताओं ने उसका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान संघ के दो हजार कार्यकर्ता मौजूद रहे। स्वागत समारोह कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित कर किया गया। श्रमिक संघ के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण कुमार पासवान ने कहा कि रेलवे माल गोदाम में कार्य कर रहे मजदूरों को एकजुट करना मूल उद्देश्य है और मजदूरों को बुनियादी सुविधाएं मिलनी चाहिए। इसके के लिए हर माल गोदाम में एक अधिकारी नियुक्त किया जाए। उन्होंने कहा कि इसको लेकर रणनीति बनाई जा रही है। हर रेलवे माल गोदाम मे अधिकारी मौजूद होकर श्रमिकों को बुनियादी सुविधा दिलाएंगे। ऐसे मे जिला स्तर, मंडल, प्रदेश और जोन स्तर पर लोगों को बहाल किया जाए। राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील कुमार पासवान ने कहा कि भारतीय रेलवे माल गोदाम श्रमिक संगठन से जुड़े कर्मियों के हक को जन जन तक पहुंचना लक्ष्य है। भारत सरकार ने रेलवे माल गोदाम से जुड़े श्रमिक कोड के मानक के रूप मे कार्य करते है।