लातेहार जिले के हेरहंज थाना के सिकीद गांव और हेरहंज के अम्बा टांड में सोमवार की शाम तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से आधे दर्जन किसानों के 19 पशुधन की मौत घटनास्थल पर हीं हो गई। सेरनदाग़ पंचायत के मुखिया फुलदेव सिंह ने बताया कि हमारे गांव सिकीद के अमलेश सिंह का सात,लहसन सिंह का दो,और पारस सिंह का दो पशुधन शामिल है।
पेड़ के नीचे जमा हुए थे जानवर
सभी गांव के समीप खुले मैदान में थे। बारिश होने के बाद सभी पेड़ के नीचे आ गए और अचानक जोर से आवाज़ आई ,पता चला जिधर पशु थे उसी तरफ वज्रपात हो गया। जिससे मौक़े पर 11 पशुधन की मौत हो गई। उधर पशुधन की मौत के बाद किसानों का रो रोकर बुरा हाल है। वही,हेरहंज पंचायत के अम्बा टांड में भी शाम साढे चार बजे वज्रपात की वजह से 8 गाय और बैल की मौत मौक़े पर ही हो गई। जबकि एक पशुधन घायल है। उक्त पशुओं में प्रेम यादव का, शंभू यादव का एक, नन्देव यादव का एक और विनोद यादव का दो पशुधन शामिल है।
प्रशासन से मदद की गुहार
पीड़ित किसानों ने बताया कि बारिश के कारण सभी पशुधन एक पेड़ के नीचे थे तभी तेज कड़क के साथ बिजली गिर गई। हालांकि पशुधन के अलावे अन्य किसी के हता हत होने की सूचना नहीं है । पशुधन के नुकसान से पीड़ित किसान पुरी तरह से परेशान है।उन्होंने स्थानीय प्रसाशन से मदद की गुहार लगाई है।
