बांका के फुल्ली डूमर क्षेत्र में फूड पॉइजनिंग होने से एक ही घर के पांच बच्चे, एक महिला सहित कुल 6 लोग बीमार हो गए। सभी को आनन-फानन में इलाज कराने के लिए अमरपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों ने बताया कि सभी ने घर में सब्जी चावल खाया था। इसके बाद सभी बच्चों को अचानक उल्टी होने लगी। इसके बाद घर में अफरा-तफरी मच गई। राजेश मांझी का 12 वर्षीय पुत्र लड्डू कुमार, 5 वर्षीय पुत्री सपना कुमारी और पिंटू मांझी का पुत्र 12 वर्षीय पुत्र गोपाल कुमार एवं अजय मांझी की 12 वर्षीय गंगिया कुमारी, 5 वर्षीय रवीना कुमारी तथा महेंद्र मांझी की पत्नी उर्मिला देवी सभी ने घर में सब्जी और चावल बनाकर एक साथ खाना खाया था। इसके बाद अचानक पेट दर्द के साथ सभी को उल्टी होने लगी। यह देखकर घर वाले डर गए। सभी को परिजनों की मदद से अमरपुर के रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर द्वारा सभी का इलाज किया गया है। इलाज के बाद सभी की स्थिति सामान्य बनी हुई है। अमरपुर रेफरल के डॉक्टर अपूर्व अमन सिंह ने बताया कि सभी फूड पॉइजनिंग का शिकार हुआ है। बताया कि बैक्टीरिया और जहरीले भोजन करने से फूड प्वाइजन होता है। मरीजों में यही लक्षण पाया गया है। डॉक्टर ने इलाज के बाद सभी की स्थिति सामान्य बताई है।
