जमशेदपुर | भाकपा (माले) कोल्हान प्रमंडल ने गुरुवार को साकची गोलचक्कर पर कॉमरेड महेंद्र सिंह का 20वां शहादत दिवस मनाया। इस दौरान उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। िफर 2 मिनट का मौन रखा गया। मौके पर माले नेता ओमप्रकाश सिंह, रामेश्वर प्रसाद, गंगाधर कुंभकर, सत्यानंद मिश्रा, मुर्शिद आलम, चुनचुन रजक, नीरज तिवारी आदि मौजूद थे।
Post Views: 7