Drishyamindia

1-1 लाख का 2 इनामी नक्सली गिरफ्तार:औरंगाबाद पुलिस ने STF के साथ की थी छापेमारी, 3 देसी पिस्टल और 8 जिंदा कारतूस बरामद

Advertisement

औरंगाबाद पुलिस और बिहार STF के विशेष टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए एक-एक लाख के 2 इनामी नक्सली सहित चार नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। सोमवार की दोपहर 12 बजे के आसपास औरंगाबाद एसपी अम्बरीष राहुल ने इसकी जानकारी दी है। एसपी अम्बरीष राहुल ने बताया कि 6 अक्टूबर दिन रविवार की अहले सुबह पुलिस को बिहार STF टीम द्वारा सूचना मिली कि नक्सली घटना को अंजाम देने के लिए हथियार गोली के साथ कुछ लोग हसपुरा थाना क्षेत्र के बघोई टोला सत्यदेव नगर में सत्येंद्र सिंह के घर पर कुछ संख्या में नक्सली आकर रुके हुए हैं। सूचना के आलोक में औरंगाबाद पुलिस और STF द्वारा संयुक्त रूप से बघोई टोला सत्यदेव नगर में सत्येंद्र सिंह के घर के पास स्थित झोपड़ी नुमा दलान को घेराबंदी करते हुए छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान झोपड़ी में रुके हुए व्यक्ति भागने लगे। तब साथ के पुलिस बल के सहयोग से भाग रहे चारों कुख्यात नक्सली को पकड़ा गया। गिरफ्तार नक्सलियों में 2 पर एक-एक लाख का था इनाम गिरफ्तार नक्सलियों में औरंगाबाद जिला के गोह थाना क्षेत्र के काजीबीघा निवासी स्व.सीताराम यादव का बेटा जोनल कमांडर सुभाष यादव उर्फ गौरव, बंदेया थाना क्षेत्र के मलहद गांव निवास जोनल कमांडर सुधाकर उर्फ नट बोल्ट उर्फ राम विनय रविदास, उर्फ रंजन पर एक-एक लाख का सरकार द्वारा इनाम घोषित किया गया था। वहीं, दाउदनगर थाना क्षेत्र के अरई गांव निवासी महावीर रविदास का बेटा सब जोनल कमांडर सत्येंद्र रविदास उर्फ विधायक, हसपुरा थाना क्षेत्र के सदेव नगर निवासी स्वर्गीय रामानंद सिंह के बेटे सत्येंद्र सिंह को गिरफ्तार किया गया है। इसके पास से 3 देसी पिस्तौल और आठ जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। औरंगाबाद एसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार नक्सली सुभाष यादव साल 2024 में औरंगाबाद जिला के रफीगंज थाना क्षेत्र में जेसीबी जलाने की घटना और गया जिला के कोंच थाना क्षेत्र में जितेंद्र उर्फ हिरा यादव की हत्या में शामिल था।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

मध्य प्रदेश न्यूज़

यह भी पढ़े