बिहार के किसी भी जिले में आज बारिश और आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट नहीं है। सभी जिलों में मौसम सामान्य बना रहेगा। इस दौरान प्रदेश में तापमान सामान्य से अधिक रहेगा। अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होगी। जबकि, न्यूनतम तापमान सामान्य बना रहेगा। प्रदेश से 11 अक्टूबर के बाद मानसून की विदाई होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पूर्व हिस्से में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन रहा है। इसका प्रभाव इस सप्ताह बिहार में देखने को मिलेगा। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसके पटेल ने बताया कि 4-5 दिन तक बारिश नहीं होगी और पश्चिमी हवा चलेगी तो मानसून की विदाई मान ली जाएगी वहीं, पिछले 24 घंटे के दौरान गोपालगंज सबसे गर्म रहा। जहां का अधिकतम तापमान 35.01 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा पटना का अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। गंगा के मैदानी क्षेत्र में हुई कम बारिश 1 जून से अब तक राज्य में 20 प्रतिशत कम बारिश रिकॉर्ड की गई है। सारण जिले में 53, वैशाली में 49, मुजफ्फरपुर में 46 और समस्तीपुर में 44 फीसदी कम बारिश हुई है। ये तीनों जिले आसपास ही है। यानी गंगा के मैदानी क्षेत्र में कम बारिश हुई है।
