Drishyamindia

भोपाल में डिवाइडर से टकराई बाइक, भाई-बहन की मौत:एक बाइक पर सवार थे 6 लोग, सलकनपुर मंदिर के दर्शन करने जा रहे थे

Advertisement

भोपाल के रातीबढ़ थाना इलाके में स्थित छोटी झागरिया में एक तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में 11 साल की बहन और 5 साल के भाई की मौत हो गई। पिता और भाई सहित चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों का हमीदिया अस्पताल इलाज चल रहा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पीएम के बाद गुरुवार की दोपहर को शव परिजन को सौंप दिए गए हैं। एएसआई गंगाराम सिंह के मुताबिक, सिवनी का रहने वाला सुनील मरावी सिकंदराबाद में क्रेशर पर काम करता है। क्रेशर पर ही उसका परिवार भी रहता है। बुधवार दोपहर को वह सलकनुपर दर्शन करने के लिए बाइक पर अपनी बेटी वैशाली (11), बेटे रोहित (9), रोहन (5) के साथ अपने साले चिंटू उर्फ अंकित और साथी अर्जुन नरवे के साथ जा रहा था। एक ही बाइक पर छह लोग सवार थे। अनियंत्रित हो गई थी बाइक
क्रेशर से करीब तीन किलोमीटर दूर छोटी झागरिया तक ही पहुंचे थे, तभी उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक पर सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना की खबर लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां गुरुवार तड़के सुबह वैशाली और रोहन की मौत हो गई। जबकि सुनील की हालत नाजुक बताई जा रही है। पत्नी ने जाने से मना कर दिया था
एएसआई गंगाराम सिंह ने बताया कि घायल सुनील मरावी की पत्नी ने सलकनपुर जाने से मना कर दिया था। वह घरों में साफ-सफाई का काम करती थी। इसलिए वह काम पर चली गई थी, तभी सुनील बच्चों के साथ चला गया था। पुलिस ने बच्चों का पीएम कराने कराने के बाद शव उनके परिजन को सौंप दिए हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

मध्य प्रदेश न्यूज़

यह भी पढ़े