Drishyamindia

मुरैना में मकान में विस्फोट, मलबे में दबे लोग:एक महिला को बाहर निकाला; आसपास के मकान भी चपेट में आए

Advertisement

मुरैना के इस्लामपुरा में एक मकान में विस्फोट हो गया। धमाका इतना तेज था के मकान भरभराकर गिर गया। मलबे में कुछ लोग दबे हुए हैं। घटना दोपहर 12 बजे के बाद की है। रेस्क्यू टीम ने एक महिला को बाहर निकाला है। पहले फटाखे बनाते समय विस्फोट की जानकारी सामने आई थी। बाद में पुलिस ने बताया कि घर के अंदर रखे सिलेंडर में विस्फोट हुआ है। रेस्क्यू टीम ने घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है। मलबे में कुछ लोगों के दबे होने की आशंका है। प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। जेसीबी की मदद से मलबा हटाने का काम शुरू हो गया है। पुलिस का कहना है कि मकान के अंदर एक सिलेंडर फट गया। यहां पटाखे भी रखे थे। सिलेंडर से पटाखे में आग लगी और पूरा मकान गिर गया। इस भयंकर विस्फोट में आगे पीछे के दो-तीन मकान और चले गए हैं। इस्लामपुरा में रहने वाले लोगों का कहना है कि जिस मकान में विस्फोट हुआ है, उसमें टेंट के सामान के साथ पटाखे भी रखे हुए थे। साथ ही रसोई गैस के सिलेंडर भी रखे थे। हादसे के बाद की 4 तस्वीरें… दो लोगों के दबे होने की सूचना मुरैना एसपी समीर सौरभ का कहना है कि अभी सिलेंडर ब्लास्ट की सूचना प्राप्त हुई है। एक घर पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है। इसके साथ ही दो-तीन मकानों को भी नुकसान हुआ है। एक महिला को इसमें से निकाल लिया गया है अगर और कोई भी दबा होगा तो उसे भी निकाला जा रहा है। रेस्क्यू का काम तेजी से किया जा रहा है। शीघ्र ही यह रेस्क्यू पूरा कर लिया जाएगा। मकान मालिक द्वारा दो लोगों के दबे होने की सूचना दी गई है। उम्मीद है कि हम उन्हें सुरक्षित निकाल लेंगे। विस्फोट किन कारणों से हुआ है, इसकी जांच चल रही है। शाम तक पूरा मामला क्लीयर हो जाएगा।
खबर लगातार अपडेट हो रही है…

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

मध्य प्रदेश न्यूज़

यह भी पढ़े