अगले 2 दिन में पूरे मध्यप्रदेश से मानसून लौट जाएगा। बंगाल की खाड़ी से एक्टिव हुआ लो प्रेशर एरिया (निम्न दाब क्षेत्र) कमजोर होने से ऐसा होगा। इसकी वजह से पूर्वी हिस्से यानी, जबलपुर, शहडोल, रीवा और सागर संभाग में कहीं-कहीं बूंदाबांदी और बादल की स्थिति थी। रविवार को सतना में आधा इंच से ज्यादा पानी गिर गया, जबकि खजुराहो में बूंदाबांदी हुई। रविवार को सतना में 16 मिमी बारिश दर्ज की गई। अक्टूबर में पहली बार इतनी बारिश हुई। खजुराहो में दिन का पारा 35.4 डिग्री रहा, लेकिन यहां हल्की बूंदाबांदी का दौर भी रहा। इस वजह से पूर्वी हिस्से के इन दोनों शहरों में बारिश दर्ज की गई। दूसरी ओर, ग्वालियर में पारा 36.5 डिग्री रहा। रविवार को ही ग्वालियर में भारत और बांग्लादेश के बीच टी20 क्रिकेट मैच भी था। गर्मी के बावजूद किक्रेट प्रेमियों में गजब का उत्साह देखने को मिला। मंडला, छतरपुर, गुना-दमोह में भी गर्मी
रविवार को ग्वालियर-खजुराहो के अलावा मंडला, छतरपुर जिले के नौगांव, गुना और दमोह में भी गमी का असर देखने को मिला। यहां पारा 35 डिग्री के पार रहा। आज पूरे प्रदेश में धूप खिलेगी
मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, सोमवार को पूरे प्रदेश में तेज धूप खिल सकती है। इससे दिन में गर्मी और उमस का असर देखने को मिलेगा। अगले 3 दिन तक ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है। अब तक इन जिलों से मानसून की विदाई नवरात्रि-दशहरे में बारिश नहीं होगी
पिछले 2 साल से नवरात्रि और दशहरे पर बारिश हो रही है, लेकिन इस पर ऐसा होने का अनुमान नहीं है। 10 अक्टूबर तक पूरे प्रदेश से मानसून लौटने का अनुमान है। अभी तक आधे से ज्यादा हिस्से से मानसून लौट चुका है। 20 अक्टूबर से बढ़ेगी ठंडक
मौसम विभाग के अनुसार, 20 अक्टूबर तक प्रदेश में ठंडक बढ़ने का अनुमान है। रात में पारा 20 डिग्री के नीचे पहुंच सकता है। हालांकि, दिन में तापमान 33-34 डिग्री के बीच ही रहेगा। अक्टूबर के आखिरी में दिन के तापमान में भी गिरावट होने लगेगी। अक्टूबर में ऐसा रहता है मौसम… इस बार मंडला में सबसे ज्यादा बारिश
प्रदेश में इस साल 44.1 इंच बारिश हुई है। बारिश के मामले में जबलपुर संभाग सबसे आगे रहा है। मंडला जिले में सबसे ज्यादा बारिश हुई। यहां 60.6 इंच से ज्यादा पानी गिर गया। सिवनी में 56.8 इंच पानी गिरा। श्योपुर, निवाड़ी और राजगढ़ में 52 इंच से अधिक बारिश हुई है। सबसे ज्यादा बारिश वाले टॉप-10 जिलों में भोपाल, सागर, अलीराजपुर, डिंडौरी और छिंदवाड़ा जिले शामिल हैं। सभी डैम-तालाबों में अच्छा पानी
इस मानसूनी सीजन में प्रदेश के करीब ढाई सौ में से 200 डैम फुल हो चुके हैं। बरगी, बाणगंगा, ओंकारेश्वर, इंदिरा सागर, तवा, कलियासोत, केरवा, भदभदा समेत कई डैम ऐसे हैं, जिनके गेट सीजन में 6 से 10 बार या इससे अधिक खुल चुके हैं। इन जिलों में इतनी हुई बारिश… अगले 3 दिन ऐसा रहेगा मौसम…
2 दिन में पूरे मध्यप्रदेश से लौट जाएगा मानसून:पूर्वी हिस्से में सिस्टम कमजोर; जबलपुर समेत 4 संभाग में अगले 3 दिन तेज धूप
