पिछले कई सालों से काजोल जुहू में अपना दुर्गा पूजा पंडाल लगा रही हैं। जिसे नॉर्थ बॉम्बे सर्बोजनिन दुर्गा पूजा के नाम से जाना जाता है। हालांकि, इस साल काजोल और रानी मुखर्जी ने साथ मिलकर जुहू में एसएनडीटी महिला विश्वविद्यालय के पास दुर्गा पूजा पंडाल लगाया। जिसमें बॉलीवुड के कई सितारे पहुंचे। बता दें, नॉर्थ बॉम्बे सर्बोजनिन दुर्गा पूजा पंडाल के नाम से मशहूर है। यहां एक्ट्रेसस मां दुर्गा के स्वागत के लिए भव्य समारोह आयोजित करती हैं। पिछले साल, उत्सव के दौरान काजोल अपने बेटे युग के साथ दुर्गा पंडाल में देवी का आशीर्वाद लेने पहुंची थीं।
Post Views: 9