Drishyamindia

अंबेडकरनगर महोत्सव में म्यूजिक शो और कवि सम्मेलन:सिंगर ममता शर्मा करेंगी परफॉर्म, हास्य कविताओं से गुदगुदाएंगे कवि सुरेंद्र शर्मा

अंबेडकरनगर में जिले के 29वें स्थापना दिवस पर तीन दिवसीय विकास एवं विरासत महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने कार्यक्रम की जानकारी दी। महोत्सव के दूसरे दिन की शुरुआत सुबह 9 बजे से डॉग शो के साथ हुई। यह कार्यक्रम दोपहर 12 बजे तक चला। दोपहर में स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। शाम 7 बजे से प्रसिद्ध बॉलीवुड गायिका ममता शर्मा का कार्यक्रम होगा। इसके बाद देश के जाने-माने कवि अनामिका अंबर, शंभू शिखर और सुरेंद्र शर्मा सहित अन्य कवियों का कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। जिलाधिकारी ने जिले की जनता से अपील की है कि वे अपने परिवार के साथ इस पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल हों और इसका आनंद लें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

मध्य प्रदेश न्यूज़

यह भी पढ़े