Drishyamindia

अयोध्या में मंडल स्तरीय कृषि प्रदर्शनी का आयोजन:गुप्तार पार्क में फल- सब्जी और फूलों को लोगों ने देखा, 11 किसानों को किया सम्मानित

अयोध्या के गुप्तार घाट स्थित राजकीय उद्यान गुप्तार पार्क में दो दिवसीय मंडल स्तरीय फल, शाकभाजी और पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। मंडलायुक्त गौरव दयाल और जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने सुबह 10 बजे प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। प्रदर्शनी में मंडल के सभी जनपदों से फल, फूल और सब्जियां प्रदर्शित की गईं। फल संरक्षण के विभिन्न उत्पाद और कलात्मक फूलों की रंगोली भी आकर्षण का केंद्र रही। मंडल के सभी जिला उद्यान अधिकारी और कर्मचारी कार्यक्रम में मौजूद रहे। मंडलायुक्त और जिलाधिकारी ने 11 प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया। बाराबंकी से मोईनुद्दीन को पॉलीहाउस में ग्लेडियोलस की खेती और जगजीवन प्रसाद को आम, केला, आलू-टमाटर की खेती के लिए सम्मानित किया गया। अमेठी से यशकेंद्र सिंह और कुलदीप सिंह को फलों की खेती के लिए चुना गया। सुल्तानपुर से राम अछैबर को थाई अमरूद और कमलेश त्रिपाठी को डच रोज की खेती के लिए सम्मान मिला। अयोध्या के रवि वर्मा को स्ट्रॉबेरी और शिवम मिश्रा को शहद उत्पादन के लिए चुना गया। अंबेडकरनगर से कुलदीप वर्मा को स्ट्रॉबेरी और सुनील वर्मा को केले की खेती के लिए सम्मानित किया गया। सभी किसानों को अंगवस्त्र और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। उप निदेशक उद्यान अयोध्या मंडल, गीता त्रिवेदी ने किसानों को नवीनतम तकनीकों के प्रयोग और प्रसंस्करण इकाइयां लगाने के लिए प्रेरित किया। मंडलायुक्त ने ऐसी प्रदर्शनियों को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। कार्यक्रम के अंत में राजकीय उद्यान के अधीक्षक अरुण कुमार तिवारी ने सभी का धन्यवाद किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

मध्य प्रदेश न्यूज़

यह भी पढ़े