Drishyamindia

अवधी से लेकर कबीर के दोहे तक, हुई प्रस्तुतियां:आगरा ताजमहोत्सव में मालिनी अवस्थी ने सुनाए लोक गीत, यमुना आरती में लिया सफाई का संकल्प

आगरा में ताज महोत्सव के दूसरे दिन शिल्पग्राम, यमुना आरती स्थल, आईलव सेल्फी प्वाइंट और सूरसदन में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। बुधवार को लोकगीत गायिका मालिनी अवस्थी का कार्यक्रम हुआ।
बुधवार को शिल्पग्राम के मुक्ताकाशीय मंच पर सिद्धार्थ का गायन, शिवानी मिश्रा का कथक और अनादी नागर बैंड की प्रस्तुति हुई। बैंड ने कबीर के दोहों पर प्रस्तुति दी। उसके बाद लोक गायिका मालिनी अवस्थी ने अवधी भाषा में प्रस्तुति दी। वह रात 10 के करीब मंच पर पहुंची। एक के बाद एक लोक गीतों की प्रस्तुति दी। इन गीतों की दी प्रस्तुति यमुना आरती देखने पहुंच रहे लोग
ताजमहोत्सव के अंतर्गत हरिद्वार और बनारस की तर्ज पर यमुना आरती की व्यवस्था की गई है। यमुना किनारा स्थित हाथी घाट पर आयोजित हुई विशेष आरती में सैंकड़ों लोग आरती का आनंद लेने पहुंचते हैं। बुधवार को यमुना महाआरती में समस्त शहर वासियों को यमुना सफाई एवं शहर को साफ रखने की शपथ दिलाई गयी, एवं स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 के लिये रेटिंग को बढाने हेतु वोटिंग व आगरा को नम्बर वन बनाने में योगदान करने का आग्रह किया गया और प्लास्टिक मुक्त आगरा का संकल्प दिलाया गया।
यमुना मैया की भव्य आरती, वैदिक मंत्रोच्चारण एवं भक्तिमय भजन संध्या से संपूर्ण वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से आलोकित हो उठा। इस अवसर पर ब्रजेश्वरी देवी नगरकोट धाम, जिला कांगड़ा, (हिमाचल प्रदेश) के मुख्य पुजारी शितांशु शर्मा, नगर निगम आगरा के उप नगर आयुक्त सरिता सिंह, सहायक अभियंता अभिजीत यादव, राजवीर सिंह, आशुतोष वर्मा, किशोरी सिंह राजपूत, अध्यक्ष लक्ष्य आगरा, उत्कर्ष अग्रवाल, दीपक सिंह, मनदीप आदि मौजूद रहे। हुआ जादूगर का शो
सूरसदन में जादूगर का शो हुआ। हालांकि लोग शो देखने नहीं पहुंचे थे। लेकिन जितने भी लोग थे, उनके लिए जादूगर ने जादू के करतब दिखाए। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों में संगीत नाटिका हुई।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

मध्य प्रदेश न्यूज़

यह भी पढ़े