Drishyamindia

उतरौला बस स्टेशन की बदहाली से यात्री परेशान:सवा करोड़ खर्च के बाद भी नहीं मिल रही बुनियादी सुविधाएं, स्टेशन पर बसें नहीं रुक रहीं

बलरामपुर के उतरौला बस स्टेशन की स्थिति यात्रियों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। सवा करोड़ रुपए की लागत से बने इस बस स्टेशन पर बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। परिवहन निगम की बसें बस स्टेशन पर रुकने के बजाय आसाम रोड चौराहा और श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौराहे से ही वापस लौट जाती हैं। इस कारण यात्रियों ने बस स्टेशन का उपयोग करना छोड़ दिया है। क्षेत्रीय प्रबंधक ने डिपो प्रबंधकों को बसों की आवाजाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। अधिकतर समय कर्मचारी अनुपस्थित रहते हैं बस स्टेशन पर सार्वजनिक शौचालय नहीं है। पुराना शौचालय बंद पड़ा है। परिसर में लगा हैंडपंप खराब है। यात्रियों को पीने का पानी खरीदना पड़ता है। आरओ मशीन भी पिछले छह महीने से काम नहीं कर रही है। स्टाफ की कमी भी एक बड़ी समस्या है। एक केंद्र प्रभारी, दो टिकट बुकिंग कर्मचारी, एक चौकीदार और एक सफाई कर्मचारी नियुक्त हैं। लेकिन अधिकतर समय कर्मचारी अनुपस्थित रहते हैं। केंद्र प्रभारी उर्मिला त्रिपाठी की अनुपस्थिति यात्रियों को परेशान करती है। सादुल्लाह नगर से रेहरा बाजार होते हुए उतरौला से बलरामपुर तक कोई बस सेवा नहीं है। यात्रियों को जिला मुख्यालय जाने के लिए निजी वाहनों पर निर्भर रहना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने बस स्टेशन को पूरी तरह चालू करने की मांग की है। उनकी मांग है कि बसों का ठहराव, शौचालय, पीने का पानी और बैठने की उचित व्यवस्था की जाए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

मध्य प्रदेश न्यूज़

यह भी पढ़े