Drishyamindia

एक्टर राजकुमार राव पहुंचे महाकुंभ:पत्नी पत्रलेखा के साथ गंगा में लगाई डुबकी, कहा- अनुभव जीवन बदल देने वाला

Advertisement

अभिनेता राजकुमार राव पत्नी पत्रलेखा के साथ महाकुंभ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने परमार्थ निकेतन आश्रम के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती से मुलाकात की। इसके बाद संगम में पत्नी के साथ डुबकी लगाई। राजकुमार राव ने महाकुंभ पर कहा- हम 12 साल पहले भी यहां आए थे। वो अनुभव जीवन बदल देने वाला था। इतने बड़े पैमाने पर यह आयोजन किया जाता है। सभी लोगों और प्रशासन के साथ मेरी शुभकामनाएं हैं। राजकुमार राव ने कहा- यूपी सरकार ने बहुत अच्छी व्यवस्था की है। इतने बड़े पैमाने पर व्यवस्था करना एक सराहनीय कार्य है। उन्होंने महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं और यहां पर व्यवस्था में लगे प्रशासनिक अधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। अनुभव जीवन बदल देने वाला
अभिनेता ने कहा कि यहां का अनुभव जीवन बदल देने वाला था। राजकुमार राव ने कहा कि मुंबई से सीधे हम स्वामी चिदानंद सरस्वती के आश्रम में पहुंचे। उनका आशीर्वाद लिया। स्वामी जी ने ईको फ्रैंडली कैंप लगाया है जो काफी अच्छा है। महाकुंभ जो कि गिनीज बुक में भी दर्ज है। यहां पर श्रद्धालु पूरी भक्ति से आते हैं। संगम में डुबकी लगाने से सारी थकान दूर हो जाती है
लोग काफी पैदल चलकर यहां पर पहुंचते हैं, लेकिन संगम में डुबकी लगाने के बाद उनकी सारी थकान दूर हो जाती है और जो शांति मिलती है उससे बड़ा सुख और कुछ नहीं है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

मध्य प्रदेश न्यूज़

यह भी पढ़े