Drishyamindia

कानपुर में ‘आओ साइकिल चलाएं’ रैली का आयोजन:पुलिस उपायुक्त ने किया शुभारंभ, स्वस्थ जीवनशैली और पर्यावरण संरक्षण पर जोर

कानपुर में आज 23 फरवरी 2025 को एक विशेष साइकिल रैली का आयोजन किया गया। एचबीटीयू यूनिवर्सिटी ग्राउंड में ‘आओ साइकिल चलाएं’ कार्यक्रम का आयोजन गेल इंडिया लिमिटेड के सहयोग से किया गया। पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल दिनेश त्रिपाठी ने हरी झंडी दिखाकर रैली का शुभारंभ किया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और सस्टेनेबल ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया। आयोजकों का लक्ष्य है कि लोग नियमित व्यायाम और साइकिलिंग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

मध्य प्रदेश न्यूज़

यह भी पढ़े