Drishyamindia

कानपुर में BJP नेता के हुक्का बार में छापेमारी:दरोगा और कॉन्स्टेबल ने सादी वर्दी में रेकी की और वीडियो बनाया, फिर बुलाई फोर्स

Advertisement

कानपुर में भाजपा नेता विकास दुबे के हुक्का बार में छापेमारी की गई। शुक्रवार को गोविंद नगर थाने के दरोगा और सिपाही ने सिविल ड्रेस में हुक्का बार में रेकी की और फिर सूचना देकर भारी फोर्स ने संग छापा मारा। यहां दो कर्मचारियों को अरेस्ट किया है। जिनके नाम से भाजपा नेता यह अवैध हुक्का बार संचालित कर रहे थे। जांच के दौरान सामने आया कि भाजपा के दिग्गज नेता हुक्का बार की ओपनिंग में पहुंचे थे। पुलिस को कई भाजपा नेताओं की तस्वीरें भी मिली हैं। अब पढ़िए कैसे हुक्का बार तक पहुंचे दरोगा और कॉन्स्टेबल
गोविंद नगर नंदलाल चौराहे के पास भाजपा नेता व भाजयुमो के पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष विकास दुबे की बिल्डिंग है। इसमें हैमर्ज क्लब एंड लाउंज नाम से अवैध हुक्का बार चल रहा था। यहां सुबह से शाम तक लड़के और लड़कियों का आना-जाना था। यहां अवैध रूप से हुक्का बार संचालित होने से मोहल्ले के लोग परेशान हो गए थे। आसपास के लोगों ने हुक्का बार की शिकायत गोविंद नगर थाने में की। शिकायत के बाद गोविंद नगर थाने के दरोगा अमित फौजदार और कॉन्स्टेबल अनुराग शुक्ला हुक्का बार में सिविल ड्रेस में पहुंचे। यहां देखा कि हर टेबल पर हुक्का रखा हुआ था और यंग लड़के और लड़कियां धड़ल्ले से हुक्का गड़गड़ा रहे थे। किसी को शक नहीं हो इस वजह से दरोगा और कॉन्स्टेबल ने भी पहले हुक्का पीते हुए पूरे रेस्टोरेंट की रेकी करते हुए वीडियो बना लिया। हुक्का बार का लाइसेंस नहीं दिखा सके
दरोगा और कॉन्स्टेबल ने गोविंद नगर थाने को सूचना दी तो भारी फोर्स ने रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहे अवैध हुक्का बार में छापा मारा। छापेमारी होते ही हुक्का बार में हड़कंप मच गया। इस दौरान वहां से निराला नगर निवासी प्रियांशु दुबे और गंगापुर कॉलोनी यशोदा नगर निवासी मोहनिस पांडेय उर्फ जीतू पांडेय को अरेस्ट कर लिया। जांच के दौरान दोनों हुक्का बार संचालित करने से संबंधित लाइसेंस नहीं दिखा सके। इसके साथ ही अलग-अलग टेबल पर रखे सात हुक्को को पुलिस ने जब्त किया है। गोविंद नगर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि हुक्का बार संचालक प्रियांशु दुबे और मोहनिस पांडेय उर्फ जीतू के खिलाफ खतरनाक बीमारी के संक्रमण को फैलाने, जानबूझकर लोगों के जीवन को खतरे में डालने, सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान कराने और किशोरों को तंबाकू उत्पाद बेचने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। दूसरे के नाम पर भाजपा नेता चला रहे थे हुक्का बार
गोविंद नगर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया- पकड़े गए अवैध हुक्का बार संचालक प्रियांशु दुबे और मोहनिस पांडे उर्फ जीतू ने पूछताछ में बताया कि भाजपा नेता विकास दुबे की बिल्डिंग में यह हुक्का बार संचालित होता है। विकास ने उनके साथ पार्टनरशिप करके उनके नाम पर हुक्का बार खोला है। आरोपियों ने हुक्का बार के ओपनिंग का कार्ड और सैकड़ों तस्वीरें भी दिखाई। जिससे तस्दीक होता है कि यह हुक्का बार भाजपा नेता ही दूसरे के नाम पर संचालित कर रहे हैं। गोविंद नगर थाना प्रभारी ने बताया कि जांच के बाद इसमें भाजपा नेता का नाम भी बढ़ाया जा सकता है। समाजवादी पार्टी ने X पर किया पोस्ट… हुक्का बार से जुड़ी अन्य तस्वीरें जांच में आई सामने… भाजपा नेता से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… कानपुर…बुरे फंसे भाजपा नेता:नेपाल टूर पर गए भाजपा युवा मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष की आपत्तिजनक फोटो आई; विवाद हुआ तो बोले- ये मेरी निजी जिंदगी भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा (BJYM) के नेता विकास दुबे उर्फ दीपू की एक युवती के साथ आपत्तिजनक फोटो सामने आई है। दीपू BJYM के कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष हैं। ये फोटो दो साल पहले की बताई जा रही है। पढ़िए पूरी खबर

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

मध्य प्रदेश न्यूज़

यह भी पढ़े