प्रयागराज महाकुंभ के लिए कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर यात्रियों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। वीकेंड पर स्टेशन पर भारी भीड़ देखी जा रही है। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे अधिकारी और रेलवे पुलिस निरंतर कार्यरत हैं। सिविल डिफेंस के कर्मचारी रेलवे ब्रिज से ही यात्रियों को उनके प्लेटफॉर्म की जानकारी दे रहे हैं। वे यात्रियों को प्लेटफॉर्म से लेकर उनके निर्धारित कोच तक पहुंचाने में भी सहायता कर रहे हैं। सिविल डिफेंस के आयात और शमीम के अनुसार, दिल्ली में हुई भगदड़ की घटना यात्रियों के एक ही स्थान पर बैठने और खड़े होने के कारण हुई थी। इस स्थिति से सबक लेते हुए, सिविल डिफेंस के कर्मचारी विभिन्न प्लेटफॉर्म और रेलवे ब्रिज पर तैनात किए गए हैं। वे यात्रियों को सुरक्षित तरीके से उनके गंतव्य तक पहुंचाने में मदद कर रहे हैं।
Post Views: 4