संभल में शाही जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हुए बवाल के बाद पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने का निर्णय लिया है। इसके तहत शाही जामा मस्जिद के सामने सत्यव्रत पुलिस चौकी का निर्माण कार्य शुरू किया गया है। महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के क्षेत्र मौहल्ला खग्गू सराय में स्थित 46 वर्षों से बंद कार्तिकेय महादेव मंदिर को खोला गया है। मंदिर की सुरक्षा के लिए 24 घंटे पुलिस तैनात की गई है। प्रशासन की योजना के अनुसार, कार्तिकेय महादेव मंदिर के निकट भी एक नई पुलिस चौकी की स्थापना की जाएगी। नई पुलिस चौकी के निर्माण की योजना बनाई इसके अतिरिक्त, दीपा सराय चौक पर भी एक नई पुलिस चौकी के निर्माण की योजना बनाई जा रही है। स्थानीय नागरिकों का मानना है कि इन सुरक्षा उपायों से क्षेत्र में चोरी, डकैती, लूट और छेड़छाड़ जैसी आपराधिक गतिविधियों में कमी आएगी। पुलिस प्रशासन की इन पहलों का हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदायों द्वारा स्वागत किया जा रहा है। जिससे क्षेत्र में सौहार्दपूर्ण माहौल का निर्माण हो रहा है। सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के मौहल्ला दीपा सराय हिंदूपुरा खेड़ा निवासी ज़फीर अहमद ने कहा कि पुलिस-प्रशासन जगह-जगह पुलिस चौकी का निर्माण करा रहा है। यह बहुत ही अच्छा काम है। चोर, डकैत और बदमाश हमारे हिंदुस्तान से खत्म होने चाहिए। मोदी-योगी अच्छा काम कर रहे हैं इसलिए हम उन्हें बुरा क्यों कहेंगे। उन्होंने कहा कि हम मुसलमान हैं भले ही हम अलग-अलग बंट गए हो, हम किसी के मंदिर या गुरुद्वारे तोड़कर मस्जिद नहीं बना सकते अगर ऐसा करेंगे, तो हमारी नमाज ही पूरी नहीं हो सकती। पहले सरकार से इजाजत लेनी पड़ेगी। हमारे देश में अच्छा कानून चल रहा है। पहले गाड़ियां चोरी होती थी, परंतु अब नहीं होती वह खुद ड्राइवर है। लेकिन आज सब अच्छा हो रहा है। विशाल शर्मा ने बताया कि संभल में नई पुलिस चौकियां बन रही है। यह बहुत अच्छी बात है। सुरक्षा के लिहाज से अच्छा काम हो रहा है। पहले जो लूट ,चोरी, डकैती होती थी। बहन बेटियों के साथ छेड़छाड़ होती थी। यह सब बंद हो जाएगी। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन का यह सराहनीय कदम है।
![](https://drishyamindia.com/wp-content/uploads/2025/02/whatsapp-image-2025-02-06-at-211236_1738863663-oy4wsi-300x300.png)