आज तक हम सभी ने इंसानों का जन्मदिन मनाते हुए बहुत लोगों को देखा है। लेकिन उत्तर प्रदेश के मुरादनगर का एक गांव ऐसा भी है जिसका पिछले 11 वर्षों से ग्रामीण जन्मोत्सव मनाते आ रहे हैं। मुरादनगर के गांव बिहंग की जिसका जन्मोत्सव सभी ग्रामीण एक साथ मिलकर मनाते हैं। गांव की समस्याएं दूर होंगी
इस संबंध में जानकारी देने के लिए एक प्रेस वार्ता कर्नल तेजेन्द्र पाल त्यागी के नेतृत्व में गुरुवार को आयोजित की गई। बिहंग निवासी कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी ने बताया कि 2014 से पहले चुनावी भाषणों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि जैसे आप अपना जन्मदिन मनाते हैं। वैसे ही अपने गांव का जन्मदिन भी मनाएं, और उसमें गांव के नॉन रेजिडेंशियल विलेजर्स को भी आमंत्रित करें। उनके साथ सहभोज भी करें। ऐसा करने से एक बेहतर समन्वय पैदा होगा और गांव की आधी से ज्यादा समस्याए स्वतः ही दूर हो जाएगी। गांव में कोई झगड़ा भी नहीं
एडवोकेट BC बंसल, रघुनंदन त्यागी, दुष्यंत त्यागी व सुंदर त्यागी ने कहा कि हमारे गांव में कोई लड़ाई झगड़ा नहीं है। हम सब समन्वय के साथ रहते हैं। हमारे गांव को आदर्श गांव घोषित किया जाना चाहिए। रमा त्यागी ने बताया कि आगामी 9 फरवरी को बिहंग गांव के 11 वें जन्मोत्सव पर स्वच्छता के लिए बायो एंजाइम को बनाना और इस्तेमाल करना भी बताया जाएगा। गांव के जन्मोत्सव में बाहर के लोग भी आकर शामिल होते हैं। कार्यक्रम में बीपी शर्मा, ज्ञान सिंह, अंजू शर्मा और गौरव बंसल अपनी टीम सहित शामिल होंगे।