हिंदू समाज पार्टी के यूपी अध्यक्ष गौरव गोस्वामी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित किए जाने की मांग को लेकर लखनऊ की सड़कों पर पदयात्रा निकाली। इस आंदोलन में बड़ी संख्या में हिंदू समाज पार्टी के समर्थकों और गौ भक्तों ने भाग लिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में नाका थाना पुलिस और अमीनाबाद पुलिस प्रशासन ने सहयोग दिया। गौ माता के सम्मान में सड़कों पर उतरा संगठन हिंदू समाज पार्टी का कहना है कि गौ माता केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति और अर्थव्यवस्था का अभिन्न हिस्सा हैं। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने यह मांग उठाई कि गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिया जाए ताकि उनकी सुरक्षा और संरक्षण को लेकर ठोस कानून बनाए जा सकें। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गौरव गोस्वामी ने इस अवसर पर कहा,”गौ माता के सम्मान में हर हिंदू मैदान में। यह केवल एक नारा नहीं बल्कि हमारी आस्था और धर्म की पहचान है। हम चाहते हैं कि सरकार गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा देकर उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करे।” शहर में निकली पदयात्रा इस आंदोलन के तहत हिंदू समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लखनऊ में एक भव्य यात्रा निकाली। यह यात्रा विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर गौ माता की सुरक्षा को लेकर नारेबाजी की। यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने जनता से भी अपील की कि वे गौ माता की सेवा करें और उन्हें राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने के लिए इस मुहिम का समर्थन करें। पुलिस प्रशासन का आभार यात्रा के दौरान नाका थाना पुलिस और अमीनाबाद पुलिस प्रशासन ने कानून व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम के सफल समापन के बाद हिंदू समाज पार्टी ने पुलिस प्रशासन का धन्यवाद किया। गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग तेज हिंदू समाज पार्टी ने स्पष्ट किया कि यह यात्रा केवल एक शुरुआत है और जब तक गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित नहीं किया जाता तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। पार्टी के नेताओं ने सरकार से आग्रह किया कि जल्द से जल्द इस मांग को संसद में रखा जाए और इस पर कानून बनाया जाए। इस यात्रा के बाद हिंदू समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने यह संकल्प लिया कि गौ माता की रक्षा और सम्मान के लिए वे हर स्तर पर संघर्ष जारी रखेंगे।
