कानपुर पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार ने गुरुवार को चार भ्रष्ट पुलिस कर्मियों को अनिवार्य रूप से सेवानिवृत्त कर दिया। इसमें तीन दरोगा और हेड कांस्टेबल शामिल है। पुलिस कमिश्नर के मुताबिक इन पुलिस कर्मियों को उनके सेवा अभिलेख और दंडों के आधार पर यह डिसीजन लिया गया है। इस कार्रवाई से अन्य पुलिस कर्मियों की कार्यशैली में सुधार हो इस वजह से यह कार्रवाई की गई है। दंडात्मक कार्रवाई और खराब कार्य प्रणालि को लेकर हुआ एक्शन कानपुर पुलिस विभाग में कार्यरत पुलिस उपनिरीक्षक (लेखा) अनिल कुमार श्रीवासतव, दरोगा संजय सक्सेना, दरोगा अरविंद बहादुर सिंह और हेड कांस्टेबल शिवमंगल सिंह को गुरुवार को अनिवार्य सेवानिवृत्ति की गई है। इन सभी पुलिस कर्मियों को सर्विस बुक में लगातार खराब कार्य को लेकर दंडात्मक कार्यवाही की गई थी। इसके साथ ही इन सभी पुलिस कर्मियों की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। जांच के दौरान इन सभी पर भ्रष्टाचार के आरोप सामने आए थे। इसके बाद इन सभी पुलिस कर्मियों को अनिवार्य सेवानिवृत्त किया गया है। पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार ने बताया कि पुलिस महकमे में यह प्रक्रिया लगातार जारी है। भ्रष्ट पुलिस कर्मियों की उनके दंडों और कार्य व्यवहार के आधार पर सूची तैयार की जा रही है। जो पुलिस कर्मी लगातार भ्रष्टाचार में लिप्त पाए जाएंगे उनके खिलाफ इस तरह अनिवार्य सेवानिवृत्त करने की कार्रवाई की जाएगी। चार पुलिस कर्मियों की अनियवार्य सेवानिवृत्ति के बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।
![](https://drishyamindia.com/wp-content/uploads/2025/02/81a4edb6-3e92-42a9-af91-a1b1c7d7bee2_1738842880357-9OPZrV-300x300.jpeg)