बलिया जिला न्यायालय में विभिन्न पदों पर भर्ती की जा रही है। जनपद न्यायाधीश अमित पाल सिंह ने इसकी जानकारी दी है। न्यायालय में कुल 105 रिक्त पदों पर भर्ती होगी। इसमें मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, प्रधान सहायक, वरिष्ठ सहायक, कनिष्ठ सहायक, पेड अप्रेंटिस और आशुलिपिक ग्रेड तृतीय के पद शामिल हैं। इन पदों के लिए सेवानिवृत्त कर्मचारी आवेदन कर सकते हैं। आवेदक की आयु 65 वर्ष से कम होनी चाहिए। इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन पत्र, आयु प्रमाण पत्र और स्वस्थता प्रमाण पत्र जमा कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 28 फरवरी शाम 5 बजे तक है। आवेदन मुख्य प्रशासनिक अधिकारी कार्यालय में प्रशासनिक अधिकारी के पास जमा करना होगा। साक्षात्कार 1 मार्च को सुबह 10 बजे जनपद न्यायालय परिसर स्थित मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के कार्यालय में होगा।
Post Views: 1