जौनपुर में सहकार भारती की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक का शुभारंभ प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार सिंह ने भारत माता और स्व. लक्ष्मण राव इनामदार के चित्र पर पुष्प अर्पण के साथ किया। संगठन प्रमुख विवेक सिंह ने प्रदेश से आए अतिथियों का स्वागत किया। महामंत्री रजनी साहू और महिला प्रमुख प्रीति गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सहकार गीत और संगठन मंत्र का सामूहिक पाठ किया। प्रदेश अध्यक्ष ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिया। प्रत्येक कार्यकर्ता को 50 नए सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया। संगठन की कुल सदस्य संख्या 500 तक पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। छह महत्वपूर्ण प्रकोष्ठों का गठन किया जाएगा। इनमें स्वयं सहायता समूह, एफपीओ, मत्स्य, पैक्स, दुग्ध और श्रम प्रकोष्ठ शामिल हैं। प्रदेश सह संगठन प्रमुख विजय कुमार पांडे ने सहकारी समितियों में सचिवों की भर्ती और बी-पैक्स को मजबूत करने पर जोर दिया। इस दौरान बैठक में काशी विभाग संयोजक अखिलेश कुमार सिंह और जिलाध्यक्ष कुंवर प्रदीप सिंह रिंकू समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे। नई समितियों का गठन और पुरानी समितियों को मजबूत करने पर चर्चा हुई। कार्यक्रम का संचालन अर्चना सिंह ने किया। महामंत्री रजनी साहू के आभार व्यक्त करने के साथ बैठक समाप्त हुई।
