Drishyamindia

देवरिया में गोतस्करी का भंडाफोड़, एक तस्कर गिरफ्तार:मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई, पिकअप से 5 गोवंश बरामद

देवरिया में पुलिस ने गोतस्करी के एक मामले का खुलासा किया है। भाटपार रानी थाना पुलिस ने फुलवरिया चौराहे के पास से एक पिकअप वाहन में लदे 5 गोवंशीय पशुओं को बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर के निर्देशन में चल रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पिकअप वाहन (UP 52AT 4659) को पकड़ा। इस दौरान एक गोतस्कर को भी गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुनील कुमार सिंह के रूप में हुई है। वह ग्राम बड़हरिया, थाना श्रीरामपुर का रहने वाला है। सीओ भाटपार रानी शिव प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच में पता चला है कि आरोपी के खिलाफ पहले से भी खामपार थाना क्षेत्र में एससी एसटी एक्ट का एक मामला दर्ज है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

मध्य प्रदेश न्यूज़

यह भी पढ़े