Drishyamindia

नाबालिग से गैंगरेप का आरोपी गिरफ्तार:एटा में रिटायर्ड नेवी अफसर और पैरामिलिट्री जवान ने किया था दुष्कर्म

एटा जिले में 14 वर्षीय किशोरी के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जैथरा थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर काली नदी के पुल के पास से आरोपी को पकड़ा। घटना गुरुवार की है, जब एक रिटायर्ड नेवी अफसर और एक पैरामिलिट्री फोर्स के जवान ने किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता बेर के पेड़ से फल तोड़ने गई थी। पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सर्वेश दीक्षित के रूप में हुई है। वह ग्राम टिकाथर का रहने वाला है। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। गिरफ्तारी में उपनिरीक्षक देवेंद्र कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल दिनेश कुमार और कांस्टेबल मोहित भाटी की टीम शामिल थी। दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

मध्य प्रदेश न्यूज़

यह भी पढ़े