कानपुर में रिटायर एयरफोर्स कर्मी ने अपने परिवार से परेशान होकर बेटी, दामाद और पौत्रवधु (पौत्र की पत्नी) के खिलाफ चकेरी थाने में धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। वृद्ध का कहना है कि बेटी और दामाद ने उनकी पौत्रवधु को भड़का कर घर का माहौल खराब किया साथ ही उनके बैंक खातों से छेड़छाड़ कर बड़ी धनराशी इधर उधर कर दी है। पुलिस के मुताबिक मामले में जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। मंगला विहार चकेरी निवासी सूरजबली 82 साल के हैं। वह रिटायर एयरफोर्स कर्मी है। उनकी पत्नी रामकली 80 साल की है। सूरजबली के मुताबिक उनके पौत्र सौरभ उत्तम की पत्नी ग्राम कलाना सरांय फतेहपुर निवासी शिवांगी उत्तम, शक्ति नगर रामादेवी निवासी बेटी अनिता उत्तम व दमाद राजकुमार उत्तम ने पूरे घर का माहौल खराब कर दिया है। सूरजबली के मुताबिक वो अपने पुत्र अनिल, पुत्रवधु मंजू, पौत्री सूर्याशा, पौत्र सौरभ एवम पौत्रवधु शिवांगी उत्तम के साथ हंसी खुशी रह रहे थे। थोड़े समय बाद ही बेटी और दामाद ने शिवांगी के जहर घोलना शुरू कर दिया। जिससे घर का माहौल खराब होने लगा। शिवांगी प्रतिदिन अपने सास ससुर से झगड़ने लगी। वो गालियां भी देती है। इधर बेटी ने सूरजबली के मन-मस्तिष्क में यह जहर घोल दिया कि उन्हें शिवांगी के रहते हुए जान का खतरा है। सूरजबली के मुताबिक वो उनकी पत्नी और पौत्र वधु बेटी के यहां रहने चले गए और सारी सम्पत्ति के दस्तावेज और जेवरात ले गए। वहां से शिवांगी अपने मायके चली गई और आती जाती रही। आश्रम में जाने का दबाव डाला सूरजबली के मुताबिक दिसम्बर 2024 में बेटी और दामाद ने उन्हें व पत्नी को आश्रम में जाकर रहने का दबाव बनाने लगे। तेज आवाज में घर छोड़ने को कहने लगे। सूरजबली के मुताबिक 26 दिसंबर 2024 को वापस अपने मंगला विहार अपने घर लौट आए। दो तीन दिन बाद दोनों अपने बेटी घर जाकर बैंक, जमीन जायदाद के कागजात एवं जेवरात मांगे। सूरजबली के मुताबिक बेटी ने जो जेवरात दिए वह पूरे नहीं थे। जब पत्नी ने पूछा तो बेटी ने कहा कि शिवांगी ले गई है। बड़ी रकम बैंक से निकाल ली सूरजबली के मुताबिक चकेरी एयरफोर्स स्थिति पंजाब नेशनल बैंक और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और अन्य कई वाणिज्यिक संस्थानों जहां उनका पैसा जमा था। सूरजबली के मुताबिक बैंक में पता चला तो जानकारी हुई कि बेटी दामाद ने ईमेल आईडी में छेड़छाड़ कर खातों में खुद को जोड़कर 100 प्रतिशत शेयर के नॉमिनी हो गए। साथ ही दोनों खातों से बहुत बड़ी रकम बिना संज्ञान चेक बुक में हेराफेरी कर निकाल लिया। इंस्पेक्टर चकेरी संतोष कुमार शुक्ला के मुताबिक मामले में जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
