मेरठ में नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़ करते हुए उसे परेशान करने वाले आरोपी ग्यासुद्दीन को पुलिस ने मुठभेड़ में अरेस्ट कर लिया है। ग्यासुद्दीन लगातार इलाके में एक नाबालिग को परेशान करता था। पुलिस इसे तलाश रही थी।
पुलिस ने ग्यासुद्दीन को चैकिंग के दौरान अरेस्ट किया है। पुलिस को देखकर भागने लगा
एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि बुधवार को खरखौदा पुलिस पांची के पास चैकिंग कर रही थी। तभी टीम ने एक संदिग्ध व्यक्ति को आते देखा। उसे पुलिस ने रुकने के लिए कहा तो वो रुका नहीं। इसके बाद पुलिस उसे रोकने लगी तो उसने पुलिस पर फायर कर दिया। इसके बाद पुलिस की तरफ से की गई आत्मरक्षार्थ फायरिंग में आरोपी को पैर में गोली लग गई। वो घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसे अरेस्ट कर पूछताछ की। तब उसने अपना नाम ग्यासुद्दीन बताया जो छेड़छाड़ मामले का आरोपी है।
इसके पास से पुलिस को तमंचा और कारतूस, खोखे बरामद हुए हैं।