वाराणसी में बेकाबू कार सड़क किनारे खड़ी बस में घुस गई। हादसे में बिहार के भाजपा नेता और उनके ससुर की मौके पर मौत हो गई। परिवार की 2 महिलाओं समेत 3 की हालत नाजुक है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि लाशें सीट पर चिपक गईं। कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसा वीरभानपुर मोड़ के पास गुरुवार सुबह हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को काटकर शवों को बाहर निकाला। सभी लोग महाकुंभ से वापस बिहार के बेगूसराय से लौट रहे थे। अमरेंद्र प्रताप सिंह सोनबरसा में भाजपा के ब्लॉक अध्यक्ष थे। हादसे के चलते वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर 2 किमी लंबा जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन बुलाकर कार और बस को हटवाया। शुरुआती जांच के मुताबिक, हादसा ड्राइवर को झपकी आने से हुआ। स्पीड कंट्रोल न होने से कार बस में जा घुसी। हादसे की 2 तस्वीरें 5 फरवरी को पहुंचे थे प्रयागराज
बेगूसराय के बछवाड़ा निवासी देवेंद्र प्रताप सिंह परिवार और रिश्तेदारों के साथ 5 फरवरी की रात प्रयागराज के लिए रवाना हुए। उन्होंने महाकुंभ में स्नान किया। फिर तड़के घर जाने के लिए निकले। परिवार का प्लान था कि काशी में दर्शन करके वापस बिहार लौट जाएंगे। कार में देवेंद्र प्रताप (90), बिहार के सोनबरसा निवासी उनके दामाद अमरेंद्र सिंह (62), बेटी विभा सिंह (56), बेटा प्रवीण कुमार सिंह (60) और उनकी पत्नी सुषमा सिंह (54) थीं। कार अमरेंद्र सिंह ही चला रहे थे। वीरभानपुर में तेज रफ्तार कार आगे चल रही बस में जा घुसी। हादसे में देवेंद्र और उनके दामाद अमरेंद्र की मौके पर मौत हो गई। बेटी विभा सिंह, छोटे बेटे प्रवीण कुमार सिंह और उनकी पत्नी सुषमा सिंह गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं। क्रेन मंगाकर हटवाई गई कार
मौके पर पहुंची पुलिस ने मोबाइल और दस्तावेज से परिवार की शिनाख्त की। इसके बाद परिजनों को सूचना दी। सभी घायलों को वाराणसी के लिए रेफर किया गया है। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन मंगवाकर कार को हटवाया। स्थानीयों की मदद से घायल प्रवीण कुमार सिंह, सुषमा देवी व विभा को रोहनिया स्थित अनंत हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। घायल प्रवीण ने बताया कि पिता देवेंद्र प्रताप सिंह व पत्नी सुषमा देवी के साथ कुंभ स्नान करने गए थे। कार में उनकी बहन विभा व जीजा अमरेंद्र भी थे। प्रयागराज कुंभ स्नान के बाद वाराणसी काशी विश्वनाथ जी दर्शन करने के लिए जा रहे थे। मृतक जीजा अमरेंद्र सिंह बिहार के सोनबरसा में भाजपा के ब्लॉक अध्यक्ष थे। …………………. ये खबर भी पढ़िए… मिल्कीपुर में दरोगा की धमकी के बाद सपा नेता लापता:कहा था- शराब बांट रहे हो, अखिलेश भी नहीं बचा पाएंगे…मिट्टी में मिला दूंगा अयोध्या के मिल्कीपुर में दरोगा के खिलाफ पोस्ट लिखने के बाद से सपा नेता लापता हो गया है। आरोप है कि उसे दरोगा ने फोन पर धमकाया। कहा- शराब बांटते हो, अखिलेश यादव भी तुम्हें नहीं बचा पाएंगे। मिट्टी में मिला दूंगा। पढ़िए पूरी खबर