लखनऊ के पीजीआई थाने में रविवार को पीस कमेटी बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य महाशिवरात्रि, होली और रमजान के त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से मनाना था। पीजीआई थाने के इंस्पेक्टर रवि शंकर त्रिपाठी ने होली के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि होली भाईचारे का त्योहार है। उन्होंने लोगों से रंग-गुलाल खेलते समय शांति बनाए रखने की अपील की। इंस्पेक्टर ने होलिका दहन को लेकर भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन गांवों में होलिका दहन के लिए स्थान चिह्नित हैं, वहीं पर यह आयोजन किया जाए। पुलिस प्रशासन किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सतर्क है। बैठक में विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधि शामिल हुए। इनमें मनोज रावत, सुनील रावत, कल्ली बाजार उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष मनोज यादव और कोषाध्यक्ष दीपेंद्र कुमार गुप्ता,उतरतिया व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित सक्सेना, ताराचंद यादव और क्षेत्र के अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।
