अयोध्या की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में 65.25% वोटिंग हुई। 2022 के विधानसभा चुनाव से यह 5% ज्यादा है। तब 60.2% वोटिंग हुई थी। वोटिंग के रुझान संकेत दे रहे हैं कि मिल्कीपुर के वोटर्स ने 2022 और 2024 में लिए गए निर्णय को बदलने के लिए वोटिंग की है। सीट पर भाजपा के चंद्रभानु पासवान और सपा के अजीत प्रसाद के बीच तगड़ी फाइट थी। भाजपा के बूथ लेवल कार्यकर्ता BJP के कोर वोटर को मतदान केंद्र तक लाने के लिए ताकत झोंकते हुए दिखे। वहीं, सपा कार्यकर्ता पासी समाज के साथ मुस्लिम-यादव के बीच सक्रिय रहे। मिल्कीपुर में वोटिंग ट्रेंड और लोगों से मिले रुझान से 3 बातें साफ होती दिख रही हैं… अब मिल्कीपुर में हुए 4 चुनावों के नतीजे पढ़िए… अवधेश प्रसाद 2022 में जीते
2022 में हुए विधानसभा चुनाव में मिल्कीपुर सीट पर सपा के अवधेश प्रसाद ने भाजपा के गोरखनाथ बाबा को 13,338 मतों से चुनाव हराया था। अवधेश प्रसाद को 1,03,905 वोट और बाबा गोरखनाथ को 90,567 वोट मिले थे। बसपा तीसरे पायदान पर थी। 2017 में भाजपा जीती, गोरखनाथ विधायक बने
2017 विधानसभा चुनाव में भाजपा के बाबा गोरखनाथ को 86,960 और सपा के अवधेश प्रसाद को 58684 वोट मिले थे। बाबा गोरखनाथ ने अवधेश प्रसाद को 28276 मतों से हराया था। इस चुनाव में बसपा तीसरे पायदान पर रही, बसपा के कैंडिडेट राम गोपाल को 46,027 वोट मिले थे। 2012 में अवधेश प्रसाद जीते
2012 में अवधेश प्रसाद ने चुनाव जीता था। सपा को 73,803 वोट मिले थे। वहीं भाजपा के रामू प्रियदर्शी 32,972 वोट पर सिमट गए थे। इस चुनाव में बसपा दूसरे पायदान पर रही। उसके कैंडिडेट पवन कुमार को 39,566 वोट मिले थे। 2007 में बसपा ने जीती सीट
दलित वोटर के सपोर्ट से 2007 का चुनाव बसपा ने जीता था। आनंद सेन को 60,515 वोट मिले थे। सपा के राज चंद्र यादव को 51,136 वोट मिले थे। भजपा के मथुरा प्रसाद को 14,767 वोट मिले, वह तीसरे पायदान पर रहे थे। लोकसभा चुनाव में 7733 वोट से हारी थी भाजपा
मिल्कीपुर विधानसभा सीट फैजाबाद लोकसभा सीट में आती है। 2024 में हुए लोकसभा चुनाव में फैजाबाद सीट पर सपा के अवधेश प्रसाद ने भाजपा के लल्लू सिंह को 7,733 वोट से हराया था। अवधेश प्रसाद को 95,612 और लल्लू सिंह को 87,879 वोट मिले थे। इसके बाद अवधेश प्रसाद सांसद बने और मिल्कीपुर विधानसभा सीट खाली हो गई। अब पॉलिटिकल एक्सपर्ट की राय… भाजपा के आगे फीकी रही सपा की तैयारी
वरिष्ठ पत्रकार अनिल सिंह कहते हैं- वोटों के रुझान से मिल्कीपुर में भाजपा को बढ़त मिलती दिख रही है। अयोध्या में राम मंदिर बनने के बाद भी लोकसभा चुनाव में भाजपा की हार मिल्कीपुर की जनता को भी अच्छी नहीं लगी थी। मिल्कीपुर की जनता इस बार उसका प्रायश्चित भी करना चाहेगी। सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जिस तरह भाजपा ने बीते 6 महीने में चुनाव की तैयारी की है। उसके आगे सपा की चुनावी तैयारी बहुत फीकी नजर आई है। कांटे का मुकाबला दिख रहा
वरिष्ठ पत्रकार एवं राजनीतिक विश्लेषक सुनीता एरन का कहना है कि मिल्कीपुर अयोध्या से 40 किलोमीटर दूर है, वहां कभी हिन्दुत्व या राम मंदिर का मुद्दा नहीं चला। मिल्कीपुर कांग्रेस और सपा की सीट रही है। भाजपा ने इस बार चुनाव जीतने के लिए पूरी ताकत लगाई है। काफी शिकायतें सोशल मीडिया पर पोस्ट हुईं हैं। इससे चुनाव को फेयर कहना मुश्किल है। अब बात पॉलिटिकल पार्टियों की… भूपेंद्र चौधरी ने कहा- सभी जातियों का हमें समर्थन मिला
भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा- मिल्कीपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार और संगठन ने समन्वय से चुनाव प्रचार किया। मिल्कीपुर की जनता अब सपा की हकीकत जान गई है। कार्यकर्ताओं ने दिन-रात चुनाव में जीत के लिए मेहनत की है। सभी जाति और समाजों का समर्थन भाजपा को मिला है। जनता ने भाजपा प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान के पक्ष में मतदान किया है। भाजपा रिकार्ड मतों से चुनाव जीतेगी। सपा के आरोप- भाजपा ने धांधली की
सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा- जिला प्रशासन और पुलिस ने इस चुनाव में जमकर धांधली की है। चुनाव आयोग मिल्कीपुर में निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव कराने में नाकाम रहा। लगातार आयोग से हमलोग सबूत के साथ शिकायत करते रहे, लेकिन आयोग ने संज्ञान नहीं लिया। लेकिन मिल्कीपुर की जनता समाजवादी पार्टी के साथ थी, इसलिए हम पूरी तरह से आश्वस्त हैं कि भाजपा द्वारा सारे हथकंडे अपनाए जाने के बाद भी यहां समाजवादी पार्टी की जीत होगी। ……………….. मिल्कीपुर में आज दिनभर क्या-क्या हुआ, पढ़िए… अजीत प्रसाद ने भाजपा एजेंट को धमकाया: बोले- 5 सेकंड में ठीक हो जाओगे; सपा की 86 शिकायत; 65% वोट पड़े अयोध्या की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए शाम 5 बजे वोटिंग खत्म हो गई। इस उपचुनाव में कुल 65.35 प्रतिशत वोटिंग हुई। सुबह 7 बजे वोटिंग शुरू हुई थी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने कहा कि सभी 415 बूथों पर शांतिपूर्ण मतदान हुआ। इस बीच, सपा प्रत्याशी अजीत प्रसाद घाटमपुर मतदान केंद्र पर पहुंचे। भाजपा के बूथ एजेंट पर फर्जी वोट डलवाने का आरोप लगाते हुए धमकाया। कहा- फर्जी वोट डलवा रहे हो, मुझे जानते नहीं हो। सपा ने 10 घंटे में 86 शिकायती पोस्ट X पर की हैं। पढ़िए पूरी खबर…
![](https://drishyamindia.com/wp-content/uploads/2025/02/06190cd6-e695-4442-92ff-7152ef7355a4_1738771422382-qhMfJI-300x300.jpeg)